Hanuman Chalisa

भारत में कब मनाते हैं फ्रेंडशिप डे, जानें मित्रता दिवस की 7 खास बातें

Updated: शनिवार, 5 अगस्त 2023 (12:48 IST)
World Friendship Day : अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रेंडशिप डे दुनिया में मित्रता के रूप में पहचाना जाने वाला एक दिन है। जिसे दुनिया भर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वैसे तो कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 30 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है। 
 
इस दिन के इतिहास के बारे में यह मानना है कि पराग्वे में सन् 1958 में पहली बार इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। फिर इस प्रस्ताव पर विचार के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में घोषित किया गया और उसके बाद से प्रतिवर्ष 30 जुलाई को कई देशों में यह इसी दिन मनाया जाने लगा। 
 
आपको बता दें कि दुनियाभर में कई देश ऐसे भी हैं, जहां पर अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन 30 जुलाई को नहीं, उन देशों में भारत भी शामिल है। इस बार 6 अगस्त रविवार, को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा, जो कि भारत के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश और मलेशिया आदि देशों में अगस्त के पहले रविवार के दिन ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाने वाला है। 
 
आइए यहां जानते हैं मित्रता दिवस की सात खास बातें
 
1 मित्रता के दौरान खुद से ज्यादा दूसरों को अहमियत दें, इससे आप किसी के भी दिल में आसानी से जगह बना सकते हैं। इसके साथ ही आपको ना कहने का तरीका भी आना चाहिए, जो बात आपको पसंद ना हो। 
 
2. जीवन में हमेश मुस्कुराना सीखिए, क्योंकि मुस्कुराता चेहरा जहां हर किसी को आकर्षि‍त करता है, वहीं दोस्ती करने के लिए प्रेरित करता है। हंसता हुआ चेहरा बिगड़ी बात भी बन देता है और दोस्त को खुशी भी देता है। 
 
3. दोस्ती का रिश्ता विश्वास, प्यार, त्याग और शेयरिंग पर टिका हुआ होता है। अत: यदि आप अपने अंदर इन खूबियों को महसूस करते हैं, तो बेशक ही आपकी दोस्ती अच्छी निभेगी और लंबे समय तक चलेगी। 
 
4. आप तभी खूबसूरत दोस्ती के लिए तैयार हो सकते हैं जब आपको दोस्ती निभाना और विश्वास बनाए रखने की कला आती हो।
 
5. सच्चा मित्र अपने साथी दोस्त की हर अच्छाई और बुराई के साथ उसे स्वीकार करता है। अत: यदि आपमें यह गुण हैं तो ही आप एक अच्छे दोस्त बन सकते हैं।
 
6. हर हाल में मित्र का साथ देना और बुरे से बुरे समय में भी उसका साथ न छोड़ना, यही एक सच्चे दोस्त की पहचान है। यदि आप इसके लिए तैयार हैं तो ही आप दोस्ती की दुनिया में कदम रखें, तो उचित होगा।
 
7. किसी भी दोस्ती में अहंकार को आड़े न आने दें, अहम् का त्याग करके ही किसी की भावनाओं को समझें, तभी आप मित्रता की दोस्ती पर खरे उतर सकते हैं। 

ALSO READ: फ्रेंडशिप डे पर क्या कहते हैं गौतम बुद्ध, जानें मित्रता पर खास विचार

ALSO READ: फ्रेंडशिप डे: आपका बेस्ट फ्रेंड ही सिखाता है आपको ये 5 चीजें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

अगला लेख