Hanuman Chalisa

फ्रेंडशिप डे 2021: जानिए कितनी पक्की है आपकी दोस्ती

अगर किसी भी रिश्ते को लेकर आपके मन में कुछ भी संशय है तो समझ लीजिए कहीं कुछ गलत है। अगर दोस्त को लेकर आपके मन में कुछ खटकता है तो मान लीजिए कि आपके लिए इस रिश्ते को तोलने का वक्त आ गया है।
 
आखिर आपको भी तो पता चले जिसे आपने समझा इतना गहरा दोस्त वह भी आपको ऐसा ही मानता है कि नहीं। आपके दोस्त को इन कसौटियों पर खरा उतरना जरूरी है। जानिए वे बातें जो बताती हैं दोस्त दोस्ती निभाने के लिए कितना गंभीर है।
 
1. उसके साथ आपको अच्छा लगता है : पहली शर्त है कि दोस्त के साथ आपको बढ़िया लगता है और उसे आपके साथ। आप दोनों को एक दूजे के साथ वक्त का पता नहीं चलता।
 
2. हमेशा कमियां ही नहीं गिनाता : सच्चा दोस्त आपकी तारीफ और आलोचना में संतुलन रखता है लेकिन जब ऐसा लगे दोस्त का बस एक ही काम है सारे समय आपकी कमियां गिनाना तो कर लीजिए ऐसे दोस्त से किनारा। अच्छा दोस्त आपकी ताकत होता है। आपको प्रो‍त्साहित करता है।
 
3. आपके शौक में हिस्सेदार बनता है : हर रिश्ता त्याग और जिम्मेदारी मांगता है। अगर आपके शौक और रूचि में दोस्त यह कहकर हर बार पल्ला झाड़ ले कि मुझे पसंद नहीं तो उससे दोस्ती का कोई मतलब नहीं बनता।
 
4. आपके राज जगजाहिर नहीं करता : हर एक रिश्ता तभी चलता है जब आपको एक दूसरे पर भरोसा हो। आपके राज अगर किसी और से आपके पास आएं तो समझ लीजिए वह दोस्त नहीं पीठ में छुरा घोंपने वाला शत्रु है।
 
5. आपको जब जरूरत थी वह हमेशा पास था : अगर आपको ऐसा लगता है कि ऐ से दोस्त इस दुनिया में नहीं मिलते तो इसका मतलब है कि आपका दोस्त साथ के योग्य नहीं है। वह आपके प्रति फर्ज नहीं निभा रहा।
 
6. हरसंभव आपकी मदद करता है : कभी पैसों से, कभी सामान से आपके दोस्त ने आपको कभी इंकार नहीं किया। आपने जब भी उसकी मदद चाही उसने मदद का हाथ आगे किया है तो वह लंबे समय तक साथ चल सकता है लेकिन जब भी जरूरत पड़ी उसने बहाने तलाश लिए तो बेहतर है कि उसे टाटा कह दिया जाए।
 
7. आपको कुछ सिखाने को तैयार हो जाता है : कई लोगों को कहते सूना होगा मेरे दोस्त ने मुझे साइकिल सिखाई, गाड़ी भी सिखाई, गणित, अंग्रेजी कोई भी चीज अगर आपके दोस्त ने सिखाई है तो समझ लीजिए आपका दोस्त बहुत प्यारा है। लेकिन जो दोस्त खुद तो जमाने भर की चीजें जानता है पर आपसे वह शेयर नहीं करता कि वह यह सब कैसे करता है तो समझ लीजिए उसके मन में आपके लिए दोस्ती का गहरा भाव नहीं है।
 
इस फ्रेंडशिप डे पर जमकर दोस्ती निभाएं लेकिन सच्चे और अच्छे दोस्तों के साथ जो आपके आगे बढ़ने में मददगार हो ना कि उनके साथ जो सिर्फ टाइम पास के लिए आपके साथ हैं।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख