manglik dosh calculator
✕

बचपन की दोस्ती होती है गहरी

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2009 (12:27 IST)
ND
ND
बीते हुए प्यारे पलछिन, यानी बचपन के दिन हमेशा स्मृति में मीठे बनकर स्वाद घोलते रहते हैं। तरह-तरह की शरारतें और उन शरारतों में साथ देने वाला हमारा वह खास दोस्त, जो आज की औपचारिकता में लिपटी हुई मित्रमंडली के बीच बार-बार याद आता है। साथ में मिलकर किसी टीचर की पीठ पीछे ठिठोली करना, स्कूल से बंक मारकर बगीचों में अमरूद तोड़ने जाना और अपनी हर बात उससे शेयर करना।

दुनिया कितनी ही बदल जाए, लोग कितने ही व्यस्त हो जाएँ लेकिन बचपन के दिन जब याद आते हैं तो अपने उस खास सखा के साथ बिताए पलों को हमारे आसपास हँसता हुआ छोड़ जाते हैं। युवावस्था में सपने बुनते समय भी अचानक बचपन के वे दोस्त सामने आ खड़े होते हैं और याद दिला जाते हैं वे दिन जो निश्चलता और मस्ती में साथ गुजारे थे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर निश्चल जैन कहते हैं-'बचपन की दोस्ती में जो बात होती है वह बाद की दोस्ती में नहीं आ सकती। बाद में जो संबंध बनते हैं वे हिसाब-किताब से बनते हैं। कई बार जाँच-परखकर और कई बार स्वार्थपूर्ति के लिए भी। बचपन की दोस्ती बड़ी एडवेंचरस होती है।

आपको दुनियादारी का बिलकुल भी अंदाजा नहीं होता। आप जो भी कार्य करते हो सिर्फ प्रयोगों के तौर पर। मुझे याद है मैंने अपने दोस्त कुणाल के साथ अपना पहला प्रयोग किया था कि पापा की दुपहिया चलाने का। दोनों ने प्लान किया और गाड़ी स्टार्ट करके चलाने लगे। पर न तो गाड़ी चलाना ही आता था न ही उम्र बहुत ज्यादा थी, सो बैलेंस बिगड़ा और दोनों गिर पड़े। बहुत चोटें आई थीं। घर पर डाँट पड़ी सो अलग।

लेकिन उस समय नादानियों की वजह से की गई नटखट गलतियाँ आज भी गुदगुदाती हैं। उन्हें याद करते समय उन दोस्तों का चेहरा सामने आ जाता है तो आँखों में पानी आ जाता है।'

' बचपन की दोस्ती यादों की उस पोटली की तरह है,जिसे खोलने पर हमेशा भीनी-भीनी सुगंध से जीवन महक उठता है।' कहती हैं बेस्ट फ्रेंड्स मीनाक्षी और सुनंदा। वे दोनों बीई तृतीय वर्ष की छात्राएँ हैं तथा बचपन से अब तक साथ-साथ हैं।

ND
ND
मीनाक्षी कहती हैं-स्कूल के दिनों की मौजमस्ती में समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। संयोग से अब तक विषय चुनने से लेकर कॉलेज चुनने तक के मामले में भी हमारे निर्णय एक जैसे ही रहे और ये हमने पूरी तरह स्वतंत्र होकर किया। हमारे परिवार वाले तो हँसकर मज़ाक करते हैं कि कहीं हमारे लिए शादी के रिश्ते भी एक घर के दो भाइयों के न आ जाएँ।

वहीं सुनंदा कहती हैं- यह बात बिलकुल सही है कि यदि आपके पास एक अच्छा और सच्चा दोस्त बचपन से है तो आप जिंदगी को नए मायनों के साथ जीते हैं। एक सच्चा दोस्त न केवल आपका हमराज बनता है बल्कि हमेशा वक्त पड़ने पर ताकत बनकर आपके साथ खड़ा रहता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति