Daily Horoscope
✕

मनोरंजक है दिल्ली का चिड़ियाघर

Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (13:20 IST)
एशिया के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में एक है दिल्ली के पुराने किले के पास स्थित दिल्ली का चिड़ियाघर। आओ जानते हैं इस चिड़ियाघर की खासियत।
 
 
1. इस चिड़ियाघर को 1959 में बनाया गया था जिसका डिजाइन श्रीलंका के मेजर वाइनमेन और पश्चिम जर्मनी के कार्ल हेगलबेक ने बनाया था। 
 
2. इस चिड़ियाघर में एक पुस्तकालय है, जहां से पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इसी चिड़ियाघर में एक सफेद बाघ ने एक युवक की जान ले ली थी।
 
3. 214 एकड़ में फैले इस जैविक उद्यान में जानवरों और पक्षियों की 22,000 प्रजातियां और 200 प्रकार के पेड़ हैं। 
 
4. यहां पर ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका और एशिया से लाए गए पशु-पक्षी भी देखे जा सकते हैं। यहां अफ्रीकन हाथी, रंग-बिरंगे, छोटे-बड़े विदेशी पक्षी, सफेद बाघ, ऑस्ट्रेलियन कॉकेटूस व अफ्रीकन मकाओ, कोबरा सांप, पायथन और मगरमच्छ आदि कई पशु और पक्षी देखने को मिलेंगे।
 
5. सर्दियों में यह चिड़ियाघर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है जबकि गर्मियों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। शुक्रवार को यह बंद रहता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख