kalsarpa dosh calculator
✕

FlashBack2020 : बैन होने के बाद भी TikTok बना 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (17:08 IST)
आईटी जगत के लिए वर्ष 2020 यादगार कहा जा सकता है। भारत ने सीमा पर चीन से चल रहे तनाव के बीच चीनी ऐप्स पर चार बार प्रतिबंध लगाया। इसमें वे ऐप्स भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं। जैसे टिकटॉक।

भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन पर बैन लगाया। हालांकि टिकटॉक पर प्रतिबंध से इसके भारतीय प्रशंसक काफी निराश हुए। चीनी ऐप के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील (Instagram reel) ने टिकटॉक की जगह ली है।

अगर बात सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप की करें तो इसमें चीनी ऐप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही आई में रिपोर्ट में बताया गया है कि TikTok साल 2020 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप बन गया है।
ALSO READ: Flashback2020: इस सदी में ‘कोराना’ बन गया ‘मौत का दूसरा नाम’
पॉपुलर मोबाइल ऐप एनालिटिक्स फर्म App Annie ने साल 2020 के Mobile App Trends को लेकर वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार टिकटॉक ने फेसबुक, मैसेंजर और स्नैपचैट जैसे तमाम ऐप्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप में टॉप जगह हासिल की है।

भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में बैन होने के बाद भी TikTok वैश्विक स्तर पर छाया हुआ है और सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप्स में नंबर वन बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार TikTok इस वर्ष एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर ही सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप है।

इतने देशों में बैन के बाद भी टिकटॉक की लोकप्रियता बरकरार है और लोगों को मनोरंजन करा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में टिकटॉक, फेसबुक, वॉट्सऐप, जूम और इंस्टाग्राम के बाद Facebook Messenger, Google Meet, Snapchat, Telegram और Likee टॉप 10 में हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख