Hanuman Chalisa

FIFA World Cup 2022 : सेमीफाइनल में मेसी की अर्जेंटीना, पेनल्टी शूट में नीदरलैंड को हराया

शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (07:50 IST)
अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यहां उसका मुकाबला ब्राजील को हराकर अंतिम 4 में पहुंची क्रोएशिया से होगा।

ALSO READ: FIFA World Cup 2022 : ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर, क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में हराया
अर्जेंटीना और नीदरलैंड में बीच जोरदार मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा और इसमें कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। वहां अर्जेंटीना ने मैच को 4-3 से जीत लिया।
 
नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे।
 
8 साल पहले भी विश्व कप में अर्जेंटीना ने ही नीदरलैंड को बाहर किया था। तब सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की टीम पेनल्टी शूटआउट से ही जीती थी।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख