ramcharitmanas
✕

FIFA WC 2018 : मैसी-रोनाल्डो के हश्र से सतर्क रहना होगा नेमार और ब्राजील को

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (17:03 IST)
समारा। दुनिया के 2 सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्डों लियोनल मैसी की अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का राउंड 16 में हश्र देखने के बाद एक और स्टार फॉरवर्ड नेमार की 5 बार की चैंपियन ब्राजील को सोमवार को मेक्सिको के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए सतर्क रहना होगा।
 
 
अर्जेंटीना को फ्रांस से 3-4 और पुर्तगाल को उरुग्वे से 1-2 से हारकर बाहर हो जाना पड़ा है। गत चैंपियन और विश्व की नंबर 1 टीम जर्मनी के पहले राउंड में बाहर हो जाने और गत उपविजेता अर्जेंटीना तथा पुर्तगाल के राउंड 16 में बाहर हो जाने के बाद अब 5 बार के चैंपियन ब्राजील पर जिम्मेदारी आ गई है कि वह बड़ी टीमों का सम्मान बचाए वरना उसे भी बाहर का रास्ता देखना होगा।
 
ब्राजील को मालूम है कि मेक्सिको ने ग्रुप चरण में जर्मनी को लुढ़काया था और आत्मविश्वास से लबरेज ऐसी टीम से ब्राजील को सावधान रहना होगा। दूसरी तरफ मेक्सिको को भी यह पता है कि उसका सामना ऐसी टीम से है, जो अपने दिन बेहद खतरनाक मानी जाती है और जब नेमार जैसे खिलाड़ी अपने रंग में हों तो ब्राजील को हराना और भी मुश्किल काम हो जाएगा।
 
ब्राजील ने विश्व कप में धीमी शुरुआत के बाद गति पकड़ी है और वह ग्रुप 'ई' में शीर्ष पर रही है जबकि मेक्सिको को ग्रुप 'एफ' में दूसरा स्थान मिला था। ब्राजील की टीम लगातार 13वीं बार ग्रुप चरण पार कर नॉकआउट में खेल रही है और पिछले 18 विश्व कप में 16 बार क्वार्टर फाइनल का सफर तय कर चुकी है जबकि मेक्सिको केवल 2 बार 1970 और 1986 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख