biodatamaker
✕

विंबलडन : ट्रॉफी के जैसी ड्रेस पहनकर प्रशंसक पहुंचा मैदान पर

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (10:29 IST)
विंबलडन में सोमवार को एक प्रशंसक पुरुष एकल वर्ग की ट्रॉफी की तरह ड्रैस पहन कर मैदान पर पहुंचा। वह पुरे समय मैदान पर और मैदान के बाहर लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। 
 
 
अमेरिका के रहने वाले क्रिस फवा टेनिस के बहुत बड़े प्रशंसक है और वे सेंटर कोर्ट का मैच देखने के लिए पांच दिनों से संघर्ष कर रहे थे। यह पहली बार नही है जब क्रिस फैंसी ड्रसे में यहां आए हो। वे पहले भी ऐसी ड्रेसों में यहां आ चुके हैं। 
 
पिछले साल वह स्ट्रॉबेरी और रुफस द हॉक की तरह तैयार हो कर आए थे। क्रिस हर साल विंबलडन देखने जाते हैं। विंबलडन के अधिकारी पहले क्रिस के इस तरह से तैयार होकर मैदान में प्रवेश करने के लिए अनिच्छुक थे। लेकिन बाद में उन्हे मैदान पर प्रवेश मिल गया और वह पुरे समय दर्शकों से घिरे रहे। 
 
क्रिस पहली बार 2013 के विंबलडन में सबकी नज़रों में आए थे तब वे ब्लू स्काई गाय की तरह तैयार हो कर आए थे। क्रिस ने अपनी ड्रेस के बारे में कहा कि उन्हे ट्रॉफी की तरह तैयार होने का विचार मार्च में आया था, और तब से में इसे पहनकर सबको दिखाने के लिए उत्सुक था। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख