manglik dosh calculator
✕

FIFA WC 2018 : यूरो 2016 फाइनल हारने का गम भुलाने को बेकरार फ्रांस के कोच

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:03 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स ने फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें यूरो 2016 की हार का गम भुलाने का मौका मिल गया है जब फ्रांस अपनी सरजमीं पर हार गया था।
 
सैमुअल उमटिटी के हेडर के दम पर फ्रांस ने बेल्जियम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देसचैम्प्स ने कहा, ‘मैं अपने खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश हूं। बेल्जियम जैसी बेहतरीन टीम को हराना बहुत मुश्किल है। मैं अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को सलाम करता हूं।’
 
फ्रांस को यूरो 2016 के फाइनल में पुर्तगाल ने एक गोल से हराया था। कोच ने कहा कि फाइनल जीतना ही होगा क्योंकि दो साल पहले फाइनल हारने की कसक आज भी कचोटती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख