जर्मनी टीम के नए कप्तान टोनी क्रूस भी मिडफील्ड से टीम का नेतृत्व करने में माहिर हैं। वही, विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में स्ट्राइकर मीरोस्लाव क्लोसे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले से भी आगे हैं। क्लोसे ने विश्व कप इतिहास में 16 गोल दागे हैं। टीम में स्ट्राइकर नील्स पीटरसन को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल जर्मन लीग में 15 गोल दागे हैं। जर्मनी की टीम में युवा लेरॉय सेन को जगह नही मिल पाई। मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सेन को ‘प्रोफेशनल फुटबॉल एसोसिएशन’ ने साल का सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबॉलर चुना था।
अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नूयेर को टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल सितंबर में चोटिल होने के बाद नूयेर शनिवार को पहली बार ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैत्री मैच में उतरे थे। गोलकीपर बेर्नड लेनो, डिफेंडर जोनाथन ताह और फारवर्ड निल्स पेटरसेन भी टीम में जगह नहीं बना सकें। जर्मनी वर्ल्ड कप अभियान 17 जून को मैक्सिको के खिलाफ मैच से शुरू करेगा।
विश्व कप 2018 के लिए जर्मनी की टीम:
गोलकीपर: केविन ट्राप्प, मार्क-आंद्रे तेर स्टेगन, मैनूअल नूयेर
डिफेंडर: एंटोनियो रूईडिगेर, निक्लास सुइले, मार्विन प्लाट्टेंहार्डट, मैथियस गिंटर, जेरोम बोतेंग, जोशुआ किम्मिच, माट्स हुम्मेल्स, जोनास हेक्टर
मिडफील्डर: टोनी क्रूस, थामस म्यूलेर, जुलियन ड्राज्लेर, एलके गुंडोगन, लीयोन गोरेट्ज्का, सेबेस्टियन रूडी, जूलियन ब्रांड्ट, मार्को रीयूस, सामी खेदिरा, मेसुट ओजिल,
फारवर्ड: मारियो गोमेज, टिमो वेर्नेर
(फोटो साभार- ट्विटर)