dharma sangrah
✕

लाजवाब पौष्‍टिक साबूदाना खीर

- राजश्री कासलीवाल

Written By WD
Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2012 (09:46 IST)
सामग्री :
ए क लीटर दूध, 100 ग्राम साबूदाना, 150 ग्राम शकर, काजू-पिस्ता-बादाम की कतरन पाव कटोरी, 3-4 केसर, 1 चम्मच इलायची पावडर।

विधि :
सर्वप्रथम साबूदाने को खीर बनाने के एक-दो घंटे पूर्व धोकर भीगो दें। अब दूध को गरम कर अच्छा उबलने दें। एक अलग कटोरी में गरम दूध लेकर केसर गला दें।

तत्पश्चात दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आँच पर पकाएँ। साबूदाने को तब तक पकाएँ जब तक कि वह काँच जैसा चमकने न लगे। अब शकर डालकर लगातार चलाएँ। पाँच-सात उबाल आने के बाद गैस को बंद कर दें।

ऊपर से कटे मेवे, केसर और इलायची पावडर डालकर अच्छे से मिलाएँ। तैयार पौष्‍टिक साबूदाने की खीर को गरमा-गरम सर्व करें। उपवास के दिनों में शरीर को ताजगी देनेवाली खीर तैयार है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया