Daily Horoscope
✕

मोरधन के स्पंजी ढोकले

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:37 IST)
ND

सामग्री :
मोरधन का आटा 100 ग्राम, राजगिरे का आटा 50 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, मूँगफली दाने 1 कप, तेल एक बड़ा चम्मच, हरीमिर्च 8-10, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक चुटकी नींबू का सत, एक चुटकी मीठा सोडा, एक चम्मच जीरा, सेंधा नमक अंदाज से।

विधि :
मोरधन का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरे का आटा तीनों को मिलाकर पानी से पकौड़े जैसा घोल बना लें। अब इसमें सेंधा नमक, मीठा सोडा व नींबू का सत मिलाकर अच्छी तरह फेंटें व तुरंत एक थाली में डाल दें। अब एक कड़ाही में पानी चढ़ा दें। जब उबलने लगे तो मिश्रण वाली थाली कड़ाई में रखकर ढँक दें (पानी इतना रखें कि मिश्रण में न मिले)। 30 मिनट बाद चाकू की नोक डालकर देखें। यदि चाकू में नहीं चिपके तो समझ लें मिश्रण पक गया है, उतारकर पीस काट लें।

अब एक कड़ाह ी में तेल गरम करें, जीरा डाल दें, तड़कने लगे तो हरीमिर्च काटकर डाल दें, अब मूँगफली दाने भी डालें। अब इसमें सारे टुकड़े डालकर हल्के हाथों से चलाएँ, उतारकर हरा धनिया डाल दें, टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म ही परोसें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया