dharma sangrah
✕

पोटॅटो-कोकोनट के चटपटे कोफ्ते

Written By WD
Updated: सोमवार, 26 मार्च 2012 (15:16 IST)
ND

सामग्री :
बड़ी साइज के 4-5 उबले हुए आलू, 100 ग्राम फ्रेश पनीर, 100 ग्राम किसा नारियल, 100 एमएल दूध, 50 ग्राम सिंघाड़े का आटा, हरी धनिया एवं हरी मिर्च, राजगीरे का आटा, एक छोटा चम्मच जीरा, 4-5 टमाटर, दो-तीन चम्मच शक्कर, सेंधा नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार।

विधि :
कोफ्ते बनाने के लिए उबले आलू को छिलकर मसल लें। इसमें पनीर किसकर मिला लें। इस मिश्रण में सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च व हरी धनिया, नमक व लाल मिर्च मिलाकर कोफ्ते के गोले बना लें। इन गोलों को राजगीरे के सूखे आटे में लपेटकर तल लें।

अब दूसरी कड़ाही में 3-4 चम्मच तेल गर्म करके जीरा डालें, अब टमाटर प्यूरी डाल कर भून लें। अब इसमें सेंधा नमक, दो-तीन चम्मच शक्कर डालें। किसा नारियल और दूध डालकर पका लें। पकने पर कोफ्ते डालकर गरमा-गरम फलाहारी कोफ्ते राजगिरे की पूरी या सिंघाड़े की पूरी के साथ पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति