Daily Horoscope
✕

नट्‍स का लजीज हलवा

Written By WD
Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2012 (09:18 IST)
सामग्री :
एक कप भूनी एवं छिलका निकली मूंगफली, आधा कप मावा, एक से सव्वा कप शक्कर, पाव कटोरी काजू, पिस्ता, बादाम की लंबी कटी कतरन, किशमिश 5-7, एक चुटकी इलायची, 4-5 केसर लच्छे, 2 बड़े चम्मच घी।

विधि :
सबसे पहले दाने को मिक्सर में पीसकर बारीक कर लें। मावा को किसनी से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके ड्रायफ्रूट्‍स की कतरन को हल्के से भूनकर अलग रख लें। बचे घी में दाने का चूरा धीमी आंच पर भूनें।

भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तब गैस बंद करके मिश्रण थाली में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में कद्दूकस मावा हल्का भून लें। एक अलग बर्तन में पाव गिलास पानी और शक्कर मिलाकर दो तार की चाशनी बना लें। तत्पश्चात मावे वाली कड़ाही में दाने डालकर मिलाएं। अब चाशनी डालकर जल्दी-जल्दी हिलाएं। ऊपर से मेवे की कतरन, केसर और इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच बंद कर दें। अब गरमा-गरम नट्‍स का लजीज हलवा उपवास में पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें