1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. एप्पल रबड़ी
Written By ND

एप्पल रबड़ी

- पवन पाटोदी

एप्पल रबड़ी
ND

साम्रगी :
आधा लीटर दूध, एक एप्पल, दो सौ ग्राम शक्कर, आधा नींबू, तीन चम्मच शक्कर चाशनी के लिए।

विधि :
दूध को उबालें जब तक कि वह आधा न रह जाए। फिर शक्कर डालकर एक उबाल और ले लें। एक बाउल में नींबू का रस व दूसरे में शक्कर को गला लें। एप्पल छीलकर गोल चाकू से उसके बीज निकाल लें। एप्पल को गोल पीसेज में काट लें।

अब एप्पल को नींबू के रस में डुबोकर शक्कर वाले पानी में डाल दें। इन्हें आधे घंटे तक गलने दें। जब एप्पल रस पी लें तो उन्हें पहले से तैयार रबड़ी में डाल दें। सजाने के लिए इलायची, पिस्ता, केसर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। एप्पल रबड़ी तैयार है।
लेखक के बारे में
ND