Daily Horoscope
✕

आलू की लच्छा टोकरी

Written By WD
Updated: बुधवार, 31 अक्टूबर 2012 (12:20 IST)
- राजश्री
FILE

सामग्री :
250 ग्राम आलू, 150 ग्राम फेंटा हुआ दही, 150 ग्राम फलाहारी सेंव, 2 छोटे चम्मच फलाहारी चाट मसाला, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, सेंधा नमक स्वादानुसार और हरा धनिया।

विधि :
पहले आलू को छीलकर धो लें। फिर कद्दूकस करें। अब आलुओं के लच्छों को थोड़ी देर ठंडे पानी में डालें, ‍तत्पश्चात छलनी में डालें और हाथ स निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें।

अब इसमें थोड़ा-सा राजगिरा या सिंघाड़ा आटा बुरकें और अच्छी तरह मिला दें। एक कड़ाही में तेल गरम करें, चाय छानने की दो छलनी लेकर एक छलनी में कटोरी का आकार देते हुए थोड़े से लच्छे सेट करें, ऊपर से दूसरी छलनी से दबाते हुए गरम तेल में तल लें। क्रिस्पी होने पर पेपर पर निकालें।

क्रिस्पी आलू की लच्छा टोकरी में फलाहारी सेंव, चाट मसाला, सेंधा नमक मिलाकर भरावन भरें। ऊपर से दही डालें, दोनों तरह की चटनी डालें। हरी धनिया से सजा कर पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें