dharma sangrah
✕

चटपटी साबूदाना चाट, चटखारेदार स्वाद ऐसा कि भुलाए न भूलेंगे

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (11:03 IST)
सामग्री :
 
200 ग्राम साबूदाना, 1/2 प्याला मूंगफली दाने, 3 बड़े आलू, 150 ग्राम पनीर, 2 हरी मिर्च, 1/3 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 3 बड़े चम्मच तेल।
 
विधि :
 
* चाट बनाने से आधा घंटे पहले साबूदाना को पानी में भिगो दें।
 
* मूंगफली दाने साफ करके उन्हें तल कर रख लें।
 
* आलू छीलकर टुकड़े कर लें।
 
* पनीर के भी छोटे टुकड़े कर लें।
 
* आलू-पनीर दोनों को हल्का-हल्का तल लें।
 
* एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरे का छौंक लगा दें। 
 
* जीरा भून जाने पर साबूदाना डालें।
 
* धीमी आंच पर इसे थोड़ी देर भूनते रहें।
 
* अब भुने हुए साबूदाने में तले हुए आलू, पनीर व तले हुए मूंगफली दाने डालें।
 
* अब नमक, मिर्च व बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें और अच्छी तरह से हिलाएं। 
 
* आंच बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया बुरका कर नींबू के साथ साबूदाना चाट पेश करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख