suvichar
✕

व्रत का खान-पान : घर पर बनाना चाहते हैं राजगिरे के लड्डू, तो बस ये 5 स्टेप्स आजमाएं

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (11:36 IST)
अगर आप भी व्रत या उपवास रखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राजगिरे के लड्‍डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। इसको बनाने की विधि एकदम आसान है, बस 4 टिप्स और खस्ता राजगिरे के लड्‍डू तैयार...

 
सामग्री :

200 ग्राम राजगिरा, 150 ग्राम शकर, 1 कप खोपरे का बूरा, पाव चम्मच इलायची पावडर। 
 
विधि :
 
* राजगिरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरे को साफ कर लें। 
 
* अब एक कड़ाही गर्म करके 1-1 मुट्ठी राजगिरा उसमें डालकर कपड़े की छोटी-सी पोटली बनाकर उस राजगिरे को चलाएं। 
 
* अब राजगिरा फूल जाएगा। इस प्रकार सारे राजगिरे की फुली बना लें। 
 
* फिर शकर की दो तार की चाशनी बनाकर राजगिरे की फुली, इलायची व खोपरे का बूरा उसमें मिला दें।
 
* थोड़ा ठंडा होने पर मध्यम आकार के लड्डू बना लें। 
 
ये बिना घी से तैयार किए गए लड्डू खास कर बुजुर्गों के लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन है। उपवास के दिनों में लाभदायी यह लड्‍डू सभी को पसंद होते है।

ALSO READ: क्या आपने कभी ट्राय किए हैं फलाहारी चटपटे साबूदाना पेटिस, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख