suvichar
✕

कच्चे पपीते का हलवा बनाने की विधि

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (16:20 IST)
Halwa Recipe

HIGHLIGHTS
 
• इस हलवे में पका पपीता भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
• रॉ पपैया हलवा कैसे बनाएं, जानें आसान विधि।
• टेस्टी हलवा बनाने की एकदम सरल विधि। 
 
Kacche Papite Ka Halwa recipe in hindi: क्या आपने कभी कच्चे पपीता का हलवा ट्राय किया हैं, यदि नहीं तो आज बनाएं, क्योंकि यह खाने में बहुत टेस्‍टी लगता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए यहां जानते हैं यह हलवा बनाने का सरल तरीका...
 
सामग्री : 
1 कच्चा पपीता (मीडियम साइज का), 250 ग्राम क्रीमयुक्त दूध, 1 छोटा चम्मच नारियल बूरा, 10-15 किशमिश, काजू और बादाम, 1 कप गुड़, पाव चम्मच इलायची पाउडर, शुद्ध देशी घी आवश्‍यकतानुसार। 
 
विधि
सबसे पहले कच्चे पपीते को धो लें, छिलका उतारें और काटकर अंदर के बीज निकाल लें। 
अब इसे कद्दूकस कर लें। 
एक कढ़ाई में घी गरम करके धीमी आंच पर कद्दूकस किया हुआ पपीता डालें और नरम होने तक भून लें।
काजू-बादाम भी कतरन तैयार कर लें।
पपीता अच्छे से भून जाने पर इसमें दूध डालकर दोनों को गाढ़ा होने तक पकाएं।
अब एक दूसरे बर्तन में थोड़ा-सा पानी डालकर गुड़ डालें और उसकी एक तार की पतली चाशनी बना लें या गुड़ अच्छे से पिघाल लें। 
जब पपीते और दूध दोनों गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई छोड़ने लगे तो उसमें तैयार गुड़ की चाशनी को डालें। 
अब इन सबको मिलाकर अच्छे से पका लें।
यह हलवा अच्छी तरह गाढ़ा हो जाने पर ऊपर से मेवे की कतरन, किशमिश और इलायची पाउडर मिक्स करके अच्छे से हिला लें।
लीजिए आपके लिए तैयार है लाजवाब पपीते का हलवा।
आप चाहे तो इसे उपवास के अलावा अन्य दिनों में भी बनाकर खा सकती हैं। 
 
नोट : यदि आप चाहे तो गुड़ की जगह शकर का इस्‍तेमाल कर सकती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख