biodatamaker

Navratri 2020 Recipes : नवरात्रि में रख रहे हैं उपवास तो ट्राय करें समा के चावल की स्वादिष्ट इडली

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (16:31 IST)
सामग्री : 250 ग्राम समा के चावल, 2-3 उबले आलू, आधा कप दही, 3-4 हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, सेंधा नमक, थोड़ा-सा मीठा सोडा। 
 
सांभर की सामग्री : 2 बड़े चम्मच पिसी हुई मूंगफली, 1 आलू (उबला हुआ), आधा कप दही, हरी मिर्च व अदरक (पिसा हुआ), घी, जीरा, मीठा नीम, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक। 
 
इडली की विधि : इडली बनाने से 1 घंटे पूर्व समा के चावल को भिगोकर रखें। तत्पश्चात उसमें आलू, हरी मिर्च व अदरक डालकर मिक्सी में पीस लें। नमक, दही डालकर घोल को 1-2 घंटे धूप में रख दें। अब उसमें सोडा मिलाएं और अच्छी तरह हिलाकर इडली के सांचे में घोल डालकर इडली बना लें। 
 
कैसे बनाएं सांभर : कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करके जीरा, मीठा नीम और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें। फिर दही में आलू, पिसी मूंगफली और नमक मिलाएं और कड़ाही में डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी डालें। सांभर कितना गाढ़ा रखना है, यह अपने हिसाब से देख लें। अच्छी तरह उबाल लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम इडली के साथ सांभर सर्व करें। 
 
नारियल की चटनी बनाने की विधि : पाव टुकड़ा गीला नारियल (बारीक कटा हुआ), पाव कटोरी सिंके हुए मूंगफली के दाने, अदरक-मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, जीरा मिलाकर मिक्सी में पीस लें। अब उसमें दही डालें और उसे भी महीन पीस लें। एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा तेल गरम करके राई तड़काएं और मीठा नीम डालें। इसे तैयार चटनी के ऊपर डालकर मिलाएं और इडली-सांभर के साथ तैयार चटनी सर्व करें। 

ALSO READ: Navratri Special Recipe : लौकी और खोया का जायकेदार हलवा, जानिए कैसे बनाएं आसान विधि से

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

अगला लेख