ramcharitmanas
✕

उपवास में बहुत लाभदायी है दूधी का हलवा, मिलेगा सेहत को फायदा

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (13:18 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम दूधी (लौकी, कद्दूकस की हुई), 100 ग्राम चीनी, 50 ग्राम मावा (खोया), 2 बड़े चम्मच घी, इलायची पाउडर, पाव कटोरी मेवे की बारीक कतरन। 
 
विधि : 
 
उपवास के दिनों में सेहत का ध्यान रखना है तो उसके लिए दूधी का हलवा खाना बहुत फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करके कद्दूकस की हुई दूधी को हल्का-हल्का भून लें और अलग रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा पानी डालें, साथ में चीनी भी डालें और गर्म करने के लिए चढ़ा दें। 
 
जब चीनी बिल्कुल घुल जाए, तब इसमें दूधी डालकर चलाएं। जब पानी बिल्कुल न रहे और चाशनी बनने लगे, तब इसमें मावा डालें। साथ में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से मेवे की कतरन डालें और गरमा-गरम दूधी का हलवा व्रतधारियों को परोसें।

ALSO READ: व्रत-उपवास में बहुत फायदेमंद है पौष्टिक बनाना हलवा, पढ़ें आसान विधि

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख