suvichar
✕

केले का हलवा : पौष्टिक, स्वादिष्ट और बनाने में आसान, यहां पढ़ें 7 स्टेप्स...

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (16:41 IST)
सामग्री :
 
6 अधपके केले, 1 कप मिल्क पावडर, 250 ग्राम शकर, 1 कप फुल क्रीम दूध, 2 चम्मच घी, 1/4 चम्मच इलायची पावडर, 1/ 2 कप मेवा बारीक कटा हुआ या कतरन, 4-5 केसर के लच्छे (दूध में भीगे और बारीक घोटे हुए)।  
 
विधि : 
 
* सबसे पहले सभी केलों को छीलकर कद्दूकस कर लें। 
 
* अब प्रेशर कुकर में केले और दूध को डालकर एक सीटी आने दें। 
 
* एक कड़ाही में घी गरम करके इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि यह कड़ाही न छोड़ने लगे। 
 
* अब इसमें मिल्क पावडर और शकर मिलाएं। 
 
* 4-5 मिनट तक चलाएं। 
 
* इलायची पावडर, घोटी हुई केसर और मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
* अब केले के इस शाही हलवे से भगवान को नैवेद्य दिखाकर परिवारजनों को सर्व करें।
 
* व्रतधारियों के लिए यह व्यंजन बहुउपयोगी है, क्योंकि यह शरीर को बल प्रदान करता है।

-आरके. 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख