sawan somwar

व्रत-उपवास में बहुत फायदेमंद है पौष्टिक बनाना हलवा, पढ़ें आसान विधि

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (16:04 IST)
सामग्री :
 
6 अधपके केले, 1 कप मिल्क पाउडर, 250 ग्राम शकर, 1 कप फुल क्रीम दूध, 2 चम्मच घी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1/ 2 कप मेवा बारीक कटा हुआ या कतरन, 4-5 केसर के लच्छे (दूध में भीगे और बारीक घोटे हुए)।  
 
विधि : 
 
* व्रत-उपवास में फायदेमंद हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सभी केलों को छीलकर कद्दूकस कर लें। 
 
* अब प्रेशर कुकर में केले और दूध को डालकर एक सीटी आने दें। 
 
* एक कड़ाही में घी गरम करके इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि यह कड़ाही न छोड़ने लगे। 
 
* अब इसमें मिल्क पाउडर और शकर मिलाएं। 
 
* 4-5 मिनट तक चलाएं। 
 
* इलायची पाउडर, घोटी हुई केसर और मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
* अब केले के इस शाही हलवे से भगवान को नैवेद्य दिखाकर परिवारजनों को सर्व करें।
 
* व्रतधारियों के लिए यह व्यंजन बहुउपयोगी है, क्योंकि यह शरीर को बल प्रदान करता है।
 
-आरके. 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख