Daily Horoscope
✕

मोती एक फायदे अनेक

मोती : रॉयल व्यक्तित्व की पहचान

Written By WD
Updated: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2009 (15:50 IST)
NDND
फैशन के इस दौर में आभूषणों की कोई कमी नहीं है। सोने, चांदी, हीरे व प्लेटीनम की तरह ही एक आकर्षक वस्तु है मोती। मोती रोमन साम्राज्य से ही बहुत प्रचलित रहा है। समुद्र में पाया जाने वाला यह मोती अपनी पहुंच बहुत ऊपर तक बना चुका है। प्राचीनकाल में मोती रॉयल माने जाते थे। पहली बार मोती। 19 वीं शताब्दी में हेनरी फिलिप ने खोजा था जो 2 इंच लंबा था। यह ब्रिटिश संग्रहालय में रखा गया था।

समुद्र से प्राप्त मोती आकार में ज्यादा अच्छा नहीं पाया जाता, इसलिए उसे कारीगरों द्वारा नए रूप में ढाला जाता है। आजकल कई कंपनियां इसका उत्पादन कर रही हैं। विभिन्न प्रकार के रंगों व आकर में पाया जाने वाला यह मोती आधुनिक नारी के पसंदीदा आभूषणों में शामिल हो गया है। इवनिंग वियर और सूट व साड़ी के साथ मोती से बना नेकलेस व अन्य आभूषण परफेक्ट मेचिंग देते हैं। मोती के बहुप्रचलित रंग सफेद, गुलाबी एवं क्रीम हैं।

  विभिन्न प्रकार के रंगों व आकर में पाया जाने वाला यह मोती आधुनिक नारी के पसंदीदा आभूषणों में शामिल हो गया है। इवनिंग वियर और सूट व साड़ी के साथ मोती से बना नेकलेस व अन्य आभूषण परफेक्ट मेचिंग देते हैं।      
मोती से बने अभूषण हर तरह के उत्सव, पार्टी इत्यादि अवसरों पर सहर्ष रूप से पहने जाते हैं। मोती भी कई तरह की वैरायटी में पाया जाता है। किसी अच्छे मोती की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। किसी भी साधारण मोती की चमक को देखकर हम उस पर मुग्ध हो जाते हैं।

यदि आप भी मोती खरीदने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि साधारण मोती अपनी सतह पर से प्रकाश को परावर्तित कर देता है, जबकि अच्छा एवं वास्तविक मोती भी ज्यादा चमक देता है।

मोती अन्य रत्नों की तरह राशि के अनुसार ग्रह शांति के लिए भी पहना जाता है। महिलाओं से लेकर कॉलेज तक की किशोरियों द्वारा मोती से बने सुंदर आभूषण पहने जाते हैं और अपनी छटा बिखेरते हैं।

इन्हीं रंग-बिरंगे मोतियों से बनी अँगूठिया ँ, नेकलेस, कान की बाली एवं ब्रेसलेट् विदेशियों द्वारा भी शौक से पहने जाते हैं। तो जाइए आप भी अपने बजट के अनुसार मोतियों से बने सुंदर आभूषण खरीदिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!