biodatamaker

जानिए चेहरे के अनुसार सही बिंदी कैसे चुनें

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (16:00 IST)
अगर आपके चेहरे पर बिंदी नहीं जमती और आप ये सोचती हैं कि बिंदी हर किसी पर नहीं फबती, तो आप गलत सोच रही हैं। बहुत हद तक संभह है कि आपने चेहरे के अनुसार सही बिंदी का चयन नहीं किया हो। चलिए, हम आपको बताते हैं कि कौन से शेप के चेहरे पर कौन सी तरह की बिंदी सुंदर लगेगी -  
 
1 ट्राएंगल शेप चेहरे के लिए -
 
जिन लोगों का माथा चौड़ा और चिन नुकीली होती है, उनका फेस ट्राएंगल शेप कहलाता है। इस तरह के चेहरे पर आमतौर पर किसी भी शेप और साइज की बिंदी सुंदर लगती है।  
 
2 स्क्वेयर शेप चेहरे के लिए -
 
जब माथा, गालों की हड्डियां और जबड़े की चौड़ाई सब एक बराबर हो, तो ऐसे चेहरे को रेक्टेंगल शेप कहते हैं। ऐसे चेहरे पर गोल व V शेप वाली बिंदी बहुत अच्छी लगती है। स्क्वेयर शेप चेहरे पर ज्योमेट्रिकल डिज़ाइ की बिंदी नहीं फबती है।
 
3 हार्ट शेप चेहरे के लिए -
 
जिन लोगों का माथा चौड़ा, उभरे हुए गाल और नुकीली चिन हो, ऐसे चेहरे में हार्ट शेप बनता है। इस चेहरे पर छोटी बिंदी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है वहीं बड़ी बिंदी लगाने से बचें।
 
4 ओवल शेप चेहरे के लिए -
 
जिन लोगों का फोरहेड और चिन एक ही अनुपात में हो और गाल उभरे हुए हो, वे ओवल शेप चेहरे वाले होते है। इन पर भी हर तरह की बिंदी जंचती है लेकिन लंबी बिंदी ज्यादा खूबसूरत लगाती है।
 
5 राउंड शेप चेहरे के लिए -
 
जिनके चेहरे का आकार गोल हो तो उन्हें भी लंबी बिंदी लगना चाहिए। इस चेहरे पर बहुत बड़ी बिंदी लगाना अवॉयड करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख