Daily Horoscope
✕

गरबा खेलने वाले हैं, तो नाखूनों को सजाना कतई न भूलें.. जानिए नेल आर्ट

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (10:25 IST)
नेल आर्ट काफी समय से लड़कियों व महिलाओं की पसंद बना हुआ है। इसका चलन इतना आम हो गया है कि अब तो स्कूल व कॉलेज से लेकर हर उम्र की लड़की को इसकी थोड़ी-बहुत जानकारी तो होती ही है। पहले जहां नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए सिर्फ अलग-अलग रंग के नेल पेंट का सहारा लिया जाता था, वहीं अब इन पर अलग-अलग डिजाइन देकर विभिन्न प्रकार की आकृतियां भी बनाई जा रही हैं। नाखूनों पर किए गए आर्ट वर्क को ही नेल आर्ट कहा जाता है।
 
* शारीरिक सुंदरता की बात की जाए तो हाथों और नाखूनों की सुंदरता का भी अहम स्थान होता है। जिसमें इन दिनों नेल आर्ट की अहम भुमिका हैं।
 
* नेल आर्ट के जरिए नाखूनों को अलग-अलग डिजाइन, चमकीले रंग और स्टोंस आदि लगाकर सजाया जाता है जिससे आपके नाखून आकर्षक और सुंदर दिखते हैं।
 
* नेल आर्ट का प्रचलन सबसे पहले फ्रांस से शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसे अमेरिका की महिलाओं ने अपनाना शुरू कर दिया। अब तो पूरे विश्व की महिलाएं न केवल विशेष अवसर पर बल्कि आमतौर पर भी अपने नाखूनों को सजाने के लिए नेल आर्ट को अपना रही हैं।
 
* मॉल्स के अलावा आजकल शहरों के तमाम ब्यूटी पॉर्लरों में भी नेल आर्ट स्पेशलिस्ट काम कर रहे हैं, जहां से आप इस नवरात्रि व किसी अन्य अवसर के लिए नाखूनों पर नेल आर्ट करवा सकती हैं।
 
* नेल आर्ट से साधारण महिला को भी ट्रेंडी लुक मिल जाता है। नेल आर्ट को करवाते समय आप नेल पेंट के ब्रांड के साथ कोई समझौता न करें, नहीं तो नाखून पीले होकर टूटने लगेंगे।

ALSO READ: नवरात्रि की स्पेशल पोशाक, ऐसे बनाएं शरारा, प्लाजो और धोती के कॉम्बिनेशन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख