Daily Horoscope
✕

Karwa Chauth Fashion Tips : लहंगा पहनने पर मोटा पेट छुपाने के 5 आसान ट्रिक्स

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (12:38 IST)
मोटा होना बुरी बात नहीं है। लेकिन अगर हद से अधिक मोटे लगते हैं तो अच्छा नहीं लगता है। जैसे कोई इंसान अगर हद से अधिक पतला लगता है तो अच्छा नहीं लगता है।हालांकि मोटापा छिपाने के कई तरह के ट्रिक्स जो आपके लिए मददगार साबित होंगे। तो आपको किसी प्रकार की ड्रेस पहनने में अलग-थलग नहीं लगेगा। और वह फिर साड़ी हो या ड्रेस आप पर खूब जचेगा। तो आइए जानते हैं -

1.शेप वियर पहनें - जी हां, अगर आपका पेट बहुत अधिक बाहर आता है तो शेप वियर पहनें। यह आपको स्लिम नहीं दिखाएंगा। लेकिन आप मोटे नहीं दिखेंगे। साड़ी में भी आप आराम से इसे पहन सकते हैं और इंडो वेस्‍टर्न में भी। लड़कियां भी अक्सर इसे पहनती है जब उन्हें किसी पार्टी में जाना होता है।

2.लॉन्ग ब्‍लाउज - जब पेट अधिक दिखता है तो बहुत अधिक संकोच होता है। ऐसे में आप लॉन्ग ब्लाउज पहनकर अपने पेट को छुपा सकती है। इससे आपको किसी प्रकार का संकोच नहीं होगा। साथ ही यह आपको नया लुक देगा। आजकल लॉन्‍ग ब्लाउज ट्रेंडिंग में चल रहे हैं,जिसे हैवी साड़ी के साथ पहना जा रहा है। साथ ही ब्लाउज के साथ जैकेट भी ट्रेंड में है, जो आपको अलग स्‍टाइलिश लुक देंगी।

3.लाइट रंग का चयन करें - जी हां, आप जितने लाइट कलर पहनेंगे उतने आप पर जंचेगा और सुंदर लगेंगे। साथ ही बता दें कि लाइट कलर की साड़ी हो या ड्रेस आपके मोटापे को दबाने में काम आएंगी। फिर चाहे प्रोग्राम दिन में हो या रात में लाइट रंग ही पहनना चाहिए।

4. गुब्बारा, प्रिंटेड और फ्रॉक स्टाइल नहीं पहनें - मोटे हैं तो भूलकर भी गुब्बारे स्टाइल में ब्लाउज नहीं पहनें। बहुत ज्यादा प्रिंटेड साड़ी नहीं पहनें। इसमें आप अधिक मोटे नजर आएंगे। इतना ही नहीं आप मोटे नहीं होते हुए भी अन्य दिनों की तुलना में मोटे नजर आएंगे।

5.एम्ब्रॉयडरी को कहें ना - जी हां, पतला दिखने के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क को कम पहने या नहीं पहनें। सिंपल या लाइट कुर्ते में आप अधिक सुंदर और पतले लगेंगे। शिफॉन या सॉटन के कुर्ते भी आप पहन सकती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख