Hanuman Chalisa
✕

सरकार की चाल है किसानों को तोड़ना, आंदोलन खत्म होना दुर्भाग्यपूर्ण: राकेश टिकैत

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (10:55 IST)
यूपी गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 64 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैंं। 26 जनवरी को दिल्ली बवाल के बाद चिल्ला बॉर्डर और बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर चल रहा धरना समाप्त हो गया है। किसानों के धरने से किसान वी एम सिंह अपना हाथ खींच चुके है, वही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
 
टिकैत का कहना है कि जब लड़ाई छिड़ गई तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह धरना छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। सरकार जिस तरह से किसानों के धरने को कुचलने का काम कर रही है, उसी तरह वह गाजीपुर बॉर्डर से किसानों को हटा सकती है। बिजली काट दी है, लेकिन हम डरने और हटने वाले नहीं है।
 
63 दिन से किसान शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहा था, अचानक 26 जनवरी को उग्र है गया, ये कहना गलत है। यह सब सरकार की चाल है, वह किसान आंदोलन तोड़ना चाहती है। टिकैत ने कहा अगर सरकार द्वारा इस तरह से आंदोलनों को खत्म किया जायेगा तो ये दुर्भाग्यपूर्ण ही है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से बागपत का धरना खत्म करवाया है, उसी तरह गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों को खदेड़ सकती है। किसान धरनास्थल से अपने गांवों की तरफ रूख करेगा और धरना वही देगा।
 
वही युवा किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान लाठी और गोली से डरने वाला नही है। किसान और हिंसा दोनों अलग शब्द है, किसान हिंसा समर्थक नही है, बल्कि वह देश का अन्नदाता है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख