dharma sangrah
✕

किसानों के 'रेल रोको' प्रदर्शन का ट्रेन के परिचालन पर 'नगण्य' असर : रेलवे

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (00:52 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के 'रेल रोको' प्रदर्शन से उसके परिचालन पर नगण्य असर पड़ा और कुल 12,800 यात्री और मालगाड़ियों में से केवल 30 प्रतिशत एक्सप्रेस ट्रेनों या 0.03 प्रतिशत की सेवा प्रभावित हुई।

रेलवे ने कहा कि प्रदर्शन के कारण मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा और माल से राजस्व भी प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे ने कहा, कुछ किसान संगठनों द्वारा गुरुवार को रेल रोको प्रदर्शन का ट्रेनों के परिचालन पर नगण्य असर पड़ा। भारतीय रेलवे की कुल 12,800 ट्रेनों (यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां समेत) में से 30 एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा प्रभावित हुई।

प्रदर्शन के कारण समय के नुकसान की कई ट्रेनों ने भरपाई कर ली। ‘रेल रोको’ प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद सभी जोन में ट्रेनों की आवाजाही सुगम हो गई। ज्यादातर जोन से प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन रोकने के एक भी मामले नहीं आए।

रेलवे ने एक बयान में कहा, रेल रोको प्रदर्शन को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों ने काफी संयम का परिचय दिया। कुछ जोन से प्रदर्शन की खबरें आईं लेकिन वह किसानों का प्रदर्शन नहीं था। जैसे कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डीवाईएफआई की कार्यकर्ता की मौत के बाद एक राजनीतिक दल ने प्रदर्शन का आयोजन किया था।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख