गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Kundli border farmer dies in suspicious condition
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 नवंबर 2021 (12:42 IST)

कुंडली बॉर्डर पर किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच शुरू

कुंडली बॉर्डर पर किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच शुरू - Kundli border farmer dies in suspicious condition
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर (कुंडली बॉर्डर) पर कृषि कानून विरोधी धरने में एक प्रदर्शनकारी किसान की संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार मिला है। यह मृतक पंजाब का रहने वाला था तथा वह लंबे समय से प्रदर्शन में शामिल था। उनकी ट्रॉली के लोगों के पिछले दिनों पंजाब चले जाने के बाद से वह अकेला ही रह रहा था।
 
बुधवार सुबह लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान पंजाब के गुरुप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई। वह भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़ा था। उसके प्रधान जगजीत सिंह ढकेवाल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।