Hanuman Chalisa
✕

किसान ट्रैक्टर परेड : दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Updated: मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (00:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों से उन मार्गों से बचने को कहा जहां प्रदर्शनकारी किसान गणतंत्र दिवस पर अपनी ट्रैक्टर परेड करेंगे। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की तीन सीमाओं से किसानों की ट्रैक्टर परेड निकलेगी और संबंधित मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। किसान यूनियन ने भी परेड का मेप सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।

कहां से निकलेगी परेड : अभूतपूर्व 'किसान गणतंत्र परेड' सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सिंघू बॉर्डर से शुरू होने वाली ट्रैक्टर परेड संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना, कुतुबगढ़, औचंदी बॉर्डर और खरखौदा टॉल प्लाजा से गुजरेगी। पूरा मार्ग 63 किलोमीटर लंबा होगा। किसान नेताओं ने बताया कि दूसरा मार्ग 62 किलोमीटर लंबा होगा।

यह परेड टिकरी बॉर्डर से शुरू होगी और नांगलोई, बापरौला गांव, नजफगढ़, झाडौदा बॉर्डर, रोहतक बाईपास (बहादुरगढ़) एवं आसौदा टॉल प्लाजा से गुजरेगी। गाजीपुर से शुरू होने वाली ट्रैक्टर परेड अप्सरा बॉर्डर, हापुड़ रोड और लाल कुआं से गुजरेगी। यह 68 किलोमीटर का मार्ग तय करेगी जो सबसे लंबा है। किसान नेता अपनी कारों में सबसे आगे होंगे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मीनू चौधरी ने कहा कि पहली रैली सिंघू बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, डीटीयू, शाहाबाद डेयरी, बरवाला गांव, पूठ खुर्द गांव, कंझावला टी-पॉइंट, कंझावला चौक, कुतुबगढ़, औचंदी बॉर्डर और खरखौदा टोल प्लाजा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और जीटी करनाल रोड की ओर जाने वाले यातायात को सिंघू शनि मंदिर, अशोक फार्म / जंती टाल, हमीदपुर, सुंदरपुर माजरा, जिंदोपुर मुखमेलपुर, कादीपुर, कुशक कॉलोनी, मुकरबा चौक और जीटीके डिपो से मोड़ा जाएगा।
पुलिस ने कहा कि बवाना रोड की ओर जाने वाले यातायात को जेल रोड, केएनके मार्ग, जी3एस मॉल, मधुबन चौक, रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन, रिठाला चौक, पंसाली चौक, हेलीपैड टी-प्वाइंट, उत्सव रोड, डीएसआईआईडीसी रोड सेक्टर -4, नरेला बवाना रोड, चित्रा धर्म कांटा, डीएसआईआईडीसी गोल चक्कर और झंडा चौक से मोड़ा जाएगा। पुलिस ने बताया कि कंझावला रोड की ओर जाने वाले यातायात को कराला, कंझावला गांव, जाउंटी टोल और कुतुबगढ़-गढ़ी रोड से मोड़ा जाएगा।
किसानों की दूसरी रैली टिकरी बॉर्डर से शुरू होगी और फिरनी रोड, झारोदा बॉर्डर, रोहतक बाईपास (बहादुरगढ़) और आसोदा टोल प्लाजा छोड़कर नांगलोई, बापरोला गांव और नजफगढ़ से होकर गुजरेगी। पुलिस ने कहा कि यातायात को विभिन्न बिंदुओं से मोड़ दिया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि किरारी मोड़ से रोहतक रोड पर यातायात को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसे मंगोल पुरी की ओर मोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घेवरा मोड़ से यातायात को खानजावाला की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने कहा कि गाजीपुर बार्डर से ट्रैक्टर परेड एनएच -24 के कुछ हिस्सों में पहुंचेगी, जहां से यह रोड नंबर 56 की ओर दाहिनी ओर मुड़़ेगी, आईएसबीटी आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर, हापुड़ रोड, भोपुरा, आईएमएस कॉलेज, लाल कुआं और गाजीपुर बॉर्डर की ओर जाएगी।
पुलिस ने कहा कि रिंग रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 और डीएनडी पर किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक वाहन और बसों को अनुमति नहीं होगी। निजामुद्दीन खट्टा की तरफ से एनएच-24 पर यातायात को अक्षरधाम और मदर डेयरी रोड के पास पुस्ता रोड की ओर मोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर बाजार से एनएच -24 की ओर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस ने कहा कि हसनपुर डिपो, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र, अशोक निकेतन, विवेकानंद महिला कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और राम मंदिर विवेक विहार से रोड नंबर 56 की ओर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने कहा कि सोमवार शाम से इन मार्गों पर यातायात का प्रबंधन करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने कहा कि मोटर चालकों को किसान ट्रैक्टर परेड के मार्गों से बचने की सलाह दी जाती है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति के बाद शुरू होगी।  (एजेंसियां)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख