dharma sangrah
✕

कृषि कानूनों के ‍विरोध में किसान और पुत्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात...

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (19:45 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में कर्ज में डूबे एक किसान और उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वे केंद्र के नए कृषि कानूनों और राज्य सरकार द्वारा उनके ऋण माफ करने में विफलता को लेकर व्यथित थे।

पुलिस उपाधीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि किसान जगतार सिंह (70) और उसका बेटा कृपाल सिंह (42) शनिवार सुबह मुहादीपुर गांव में अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि दोनों नेकोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

उनके घर से बरामद एक सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे कर्ज के कारण यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।दोनों ने इस सुसाइड नोट में पंजाब में कांग्रेस सरकार पर उनके कृषि ऋण माफ करने के अपने वादे का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वे केंद्र द्वारा नए कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किए जाने को लेकर भी व्यथित हैं। दोनों के पास एक एकड़ जमीन है। पुलिस ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए दासुया सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख