manglik dosh calculator
✕

अखिलेश बोले, साफ नहीं है इनका दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल

Updated: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (16:17 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि सबसे पहले आप सबको कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक प्रकाश पर्व की बहुत-बहुत बधाई। इसके साथ ही हमारे किसान भाइयों को भी बधाई। यह किसानों के आंदोलन का परिणाम है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी हुई है। ये लोकतंत्र की जीत है।
 
अखिलेश ने कहा कि सरकार घबराकर कानून वापस ले रही है। हो सकता है चुनाव बाद ये कानून फिर से वापस ले आए। अगर इनकी नीयत साफ होती तो किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रही और मंडियों को बंद करने का काम किया गया है। लेकिन सैकड़ों किसानों से झूठी माफी नहीं चलेगी। जिन्होंने माफी मांगी है, वे राजनीति भी छोड़ें। जनता इनकी झूठी माफी समझती है। सरकार चुनाव से डर गई है और कृषि कानून को वापस लाने की घोषणा की है।
 
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों को क्या-क्या नही सुनना पड़ा और किसानों को अपमानित भी किया गया। इसलिए पूरे मंत्रिमंडल को एकसाथ इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कानून उद्योगपतियों के लिए बना था।
 
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं और वे बताएं कि किस मंडी को बजट दिया गया है? प्रधानमंत्री जहां महोबा में पहुंचे हैं, वहां किसान सबसे ज्यादा प्रताड़ित हैं और सबसे ज्यादा आत्महत्याएं की हैं। किसान इन्हें माफ नहीं करेगा और इनका सफाया होगा। अखिलेश ने कहा कि क्या माफी मांगने से जान गंवा चुके किसान वापस आ जाएंगे? किसानों के काले कानून की वापसी के साथ मंत्री, जिन्होंने हत्या की, उनका कब इस्तीफा होगा? कई ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब सरकार ने अभी तक नहीं दिया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख