dharma sangrah
✕

कोपनहेगन में धरती के लिए मंथन

महासम्मेलन शुरू

Written By ND
Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2009 (11:58 IST)
ND
कोपनहेगन। जलवायु परिवर्तन पर डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 18 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर से आए 15 हजार अधिकारी, पर्यावरणविद् और पत्रकार भाग ले रहे हैं। आशा है दो वर्षों के प्रयास के बाद सम्मेलन में शामिल हो रहे 193 देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए किसी ठोस नतीजे पर पहुँचने की कोशिश करेंगे।

सम्मेलन में डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोक्के रासमुसेन ने कहा कि 18 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह, चीनी प्रधानमंत्री वन्‌ च्यापाओ समेत दुनिया के 110 नेताओं ने भाग लेने के लिए सहमति दी है। इसमें 193 देश अधिकाधिक भूमि के रेगिस्तान में तब्दील होने, समुद्र जल स्तर बढ़ने व अन्य खतरों के बीच ठोस नतीजे पर पहुँचने की कोशिश करेंगे।

यह सम्मेलन धरती को बचाने का बड़ा मौका है। अगले दो हफ्ते कोपनहेगन होपनहेगन (आशाओं का शहर) रहेगा। दुनिया के कई नेता जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने पर एक राय बना सकते हैं।
लार्स लोक्के रासमुसेन, प्रधानमंत्री डेनमार् क

दुनिया में तूफानों, गर्म हवाओं और बाढ़ के अत्यधिक प्रभाव को कम करने के प्रयास करने होंगे वरना भविष्य में समुद्र का जलस्तर सात मीटर बढ़ जाएगा। त्वरित कार्रवाई की जरूरत है और इसमें देरी की गई तो मानव जाति को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
आरके पचौरी, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र पैनल के प्रमु ख

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'