biodatamaker

चलो प्रदूषण को मिटाएं, इस Environment Day पर मां की ये smart tips अपनाएं

Updated: शनिवार, 3 जून 2023 (18:27 IST)
World Environment Day
क्या आपकी मां भी बिस्किट के डिब्बे में सुई धागा रखती हैं? ऐसा अधिकतर सभी घरों में होता है। आज के समय में हमारी मां सस्टनेबल लाइफस्टाइल की एक दम परफेक्ट रोल मॉडल हैं। क्लाइमेट चेंज पर बात करने वाले महान सेलिब्रिटी की जगह हमे अपनी मां की सलाह लेनी चाहिए। हमारी मां घर की हर चीज़ का पूरी तरह सदुपयोग करती हैं।

अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो आपकी मां सबसे ज़्यादा प्लास्टिक इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वह उस प्लास्टिक से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होने देती क्योंकि वह एक ही प्लास्टिक को बार-बार अलग-अलग काम में लेती है। हमने बात की ऐसी ही स्मार्ट हाउसवाइफ से जो पर्यावरण को लेकर जागरूक हैं और अपने बच्चों को भी वही संस्कार दे रही हैं। चलिए जानते हैं इनके दिलचस्प आईडिया के बारे में.........

1. "मैं अक्सर पन्नियों को फाड़कर उनका पायदान बनाती हूं। अक्सर लोग कपडे का पायदान बनाते हैं पर मैं प्लास्टिक पॉली बैग का पायदान बनाती हूं। बाजार से आई हुई पन्नियों को मैं संभाल कर रखती हूं।" -नीता कुशवाह

2. "मैं नमक या कोई भी अन्य मसाले का पैकेट संभाल कर रखती हूं। जब भी मैं पापड़ बनाती हूं तो इन पैकेट में ही रखती हूं। साथ ही हमारे गमले में पीपल के पौधे उग जाते हैं। तो उस पौधे को मैं प्लास्टिक की बॉटल में लगाती हूं और बारिश के समय उन्हें खुले मैदान में लगा देती हूं।" -सीमा नायक


3. "मैं अक्सर कोल्ड ड्रिंक या मिनरल की बॉटल को संभाल कर रखती हूं। इन बॉटल को मैं ट्रेवल के समय इस्तेमाल करती हूं। साथ ही मुझे पौधे लगाना बहुत पसंद है। मैं बड़े प्लास्टिक के कंटेनर को भी संभाल कर रखती हूं और ज़रूरत पड़ने पर उनमें पौधे लगा देती हूं।" -संगीता जाट

4. "जब भी हम डेरी से दूध लाते हैं तो मैं उन दूध की पन्नियों को फेकती नहीं हूं। मैं उन्हें धोकर और सुखाकर रख देती हूं। अगर मुझे कोई सामान पैक करना है तो मैं उन पन्नियों में पैक करती हूं। साथ ही आइस क्रीम के डिब्बे भी सामान स्टोर करने के लिए बहुत उपयोगी हैं।" -मनीषा वाधवानी

5. "मैं अक्सर होटल की सब्ज़ियों के डिब्बे रखती हूं। वो काफी ज़्यादा अच्छी क्वालिटी के होते हैं। मैं उनमें खाना पैक कर के दूसरों को देती हूं या उन्हें सफर करते समय इस्तेमाल करती हूं। इन प्लास्टिक के डिब्बों को धोकर कई बार यूज़ कर सकते हैं।" -अंजुला पटेल
ALSO READ: विश्व पर्यावरण दिवस 2023 : इस बार क्या है थीम, कैसे मनाएं यह दिन?

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख