sundarkand

जन्म नक्षत्र अनुसार जानिए कौनसा पौधा लगाएं

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (18:57 IST)
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म किसी न किसी राशि के नक्षत्र में ही होता है। शास्त्रों ने जन्म नक्षत्र के अनुसार ही पौधा रोपण करने के बारे में उल्लेख मिलता है। अपका जन्म किस राशि के किस नक्षत्र के किस चरण में हुआ है उस अनुसार आपका नक्षत्र तय होगा।
 
1.अश्विनी के लिए कोचिला
2.भरणी के लिए आंवला
3.कृतिका के लिए गुलहड़
4.रोहिणी के लिए जामुन
5.मृगशिरा के लिए खैर
6.आर्द्रा के लिए शीशम
7.पुनर्वसु के लिए बांस
8.पुष्य के लिए पीपल
9.अश्लेषा के लिए नागकेसर
10.मघा के लिए बट
11.पूर्वा के लिए पलाश
12.उत्तरा के लिए पाकड़
13.हस्त के लिए रीठा
14.चित्रा के लिए बेल
15.स्वाती के लिए अर्जुन
16.विशाखा के लिए कटैया अथा बकुल
17.अनुराधा के लिए भालसरी या मौलश्री
18.ज्येष्ठा के लिए चीर
19.मूल के लिए शाल
20.पूर्वाषाढ़ के लिए अशोक
21.उत्तराषाढ़ के लिए कटहल
22.श्रवण के लिए अकौन
23.धनिष्ठा के लिए शमी
24.शतभिषा के लिए कदम्ब
25.पूर्वाभाद्रपद के लिए आम
26.उत्तराभाद्रपद के लिए नीम
27. और रेवती नक्षत्र के लिए उपयुक्त फल देने वाला महुआ पेड़ उत्तम बताया गया है।
एक राशि के भीतर लगभग 2.25 नक्षत्र आते हैं। एक नक्षत्र के 4 चरण (60 अंश या घटी होते हैं) होते हैं। जिस राशि का जो ग्रह है उसके अनुसार पौधा रोपण : मेष-खादिर, वृष-गूलर, मिथुन-अपामार्ग, कर्क-पलाश, सिंह-आक, कन्या-दुर्वा, तुला-गूलर, वृश्चिक-खादिर, धनु-पीपल, मकर-शमी, कुंभ-शमी, मीन-कुश
 
1.मेष :  अश्विनी के 4 चरण, भरणी के 4 चरण और कृतिका का 1 चरण रहता है।
2.वृष : कृतिका के अंतिम 3 चरण, रोहिणी के 4 चरण और मृगशिरा के प्रथम 2 चरण। 
3.मिथुन : मृगशिरा के पिछले 2 चरण, आद्रा के 4 चरण और पुनर्वसु के प्रथम 3 चरण। 
4.कर्क : पुनर्वसु का चौथा चरण, पुष्य के 4 चरण और आश्लेषा के 4 चरण। 
5.सिंह : मघा के 4 चरण, पूर्वाफाल्गुनी के 4 चरण और उत्तराफाल्गुनी का प्रथम चरण। 
6.कन्या : उत्तराफाल्गुनी के शेष 3 चरण, हस्त के 4 चरण और चित्रा के प्रथम 2 चरण। 
7.तुला : चित्रा के शेष 2 चरण, स्वाति के 4 चरण और विशाखा के प्रथम 3 चरण। 
8.वृश्चिक : विशाखा का चौथा चरण, अनुराधा के 4 चरण और ज्येष्ठा के 4 चरण। 
9.धनु : मूल के 4 चरण, पूर्वाषाढ़ा के 4 चरण और उत्तराषाढ़ा का प्रथम चरण।
10.मकर : उत्तराषाढ़ा का प्रथम चरण छोड़कर तीनों चरण, श्रवण के 4 चरण और धनिष्ठा का पहला और दूसरा  चरण।
11.कुंभ : धनिष्ठा के अंतिम 2 चरण, शतभिषा के 4 चरण और पूर्वाभाद्रपद का पहला, दूसरा और तीसरा नक्षत्र।
12. मीन : पूर्वाभाद्रपद का चौथा चरण, उत्तराभाद्रपद के 4 चरण और रेवती के 4 चरण। 
 
उल्लेखनीय है कि अभिजित नक्षत्र 19 घटी का ही होता है अत: उत्तराषाढ़ा की आखिरी 15 घटी और श्रवण की आरंभ की 4 घटी मिलाकर माना गया, के 4 चरण मकर राशि में बताए गए हैं।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख