dharma sangrah

Saphala Ekadashi: सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (09:29 IST)
Paush Saphala Ekadashi in 2025: हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। वर्ष 2025 में सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर, सोमवार को होगा। सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी की उपासना करना चाहिए और उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण या भगवान विष्णु के मंत्रों का निरंतर जाप करना चाहिए।ALSO READ: Paush month: पौष मास का महत्व और पौराणिक कथा

आइए यहां जानते हैं सफला एकादशी के मुहूर्त और पारण समय...
 
सफला एकादशी के शुभ मुहूर्त 2025:
 
सफला एकादशी सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को
 
एकादशी तिथि का प्रारंभ- 14 दिसंबर 2025 को 06:49 पी एम बजे
एकादशी तिथि की समाप्ति- 15 दिसंबर 2025 को 09:19 पी एम पर होगी। 
 
सफला एकादशी पारण तिथि और समय: 
पारण/ व्रत तोड़ने का समय- 16 दिसंबर 2025 को 07:07 ए एम से 09:11 ए एम तक।
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय- 11:57 पी एम पर।
 
महत्व: सफला एकादशी का व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा, उपवास रखकर उपासना करने और मानसिक शांति तथा सफलता की प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों द्वारा रखा जाता है जो जीवन में सफलता, समृद्धि और आर्थ‍िक उन्नति की कामना करते हैं। इस दिन, भक्त भगवान विष्णु के स्वरूपों की पूजा करते हैं, उपवास रखते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनका जीवन धर्म, सच्चाई और भक्ति से परिपूर्ण होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025 तक, क्या कहते हैं आपके मूलांक के सितारे?
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

अगला लेख