Hanuman Chalisa
✕

माघ मास षटतिला एकादशी एकादशी कब है?

Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (15:07 IST)
वर्ष 2023 में माघ मास में पड़ने वाला षटतिला एकादशी (Ekadashi Vrat 2023 Dates) व्रत दिनांक 18 जनवरी 2023, दिन बुधवार को रखा जाएगा। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आने वाला यह व्रत श्री विष्णु के पूजन के लिए प्रसिद्ध है। इस दिन तिल का छ: प्रकार से उपयोग किया जाता है। 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जितना पुण्य कन्या दान, हजारों वर्षों की तपस्या और स्वर्ण दान करने के बाद मिलता है, उससे कहीं ज्यादा फल षटतिला एकादशी पर व्रत-उपवास करने पर मिलता है। इस दिन तिल का उपयोग पूजा, हवन, प्रसाद, स्नान, स्‍नान, दान, भोजन और तर्पण में किया जाता है। इस दिन तिल के दान का विधान होने के कारण ही यह षटतिला एकादशी कहलाती है। 
 
माघ मास लगते ही मनुष्यों को स्नानादि करके शुद्ध रहना चाहिए। अपने इंद्रियों को वश में करके काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या तथा द्वेष आदि का त्याग कर भगवान का स्मरण करना चाहिए, ऐसा माघ षटतिला एकादशी का महत्व है। इस एकादशी व्रत से संसार के जीवों का भला होता है। 
 
इस दिन जल से भरा घड़ा, श्यामा गौ और तिल पात्र ब्राह्मण को दान करना उत्तम माना गया है। तिल स्नान और भोजन दोनों ही श्रेष्ठ हैं। अत: जो मनुष्य जितने तिलों का दान करता है, उतने ही हजार वर्ष स्वर्ग में वास करता है।

18 जनवरी 2023 को षटतिला एकादशी के दिन तिल स्नान, तिल उबटन, तिल का हवन, तिल से तर्पण, तिल का भोजन और तिल का दान करने का महाशुभ अवसर है... 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: माघ बिहू त्योहार कब, क्यों और कैसे मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?


Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

अगला लेख