Hanuman Chalisa
✕

आज 15 मई 2023 को है अपरा एकादशी का शुभ व्रत, Ekadashi Vrat में क्या खाएं और क्या नहीं

Updated: सोमवार, 15 मई 2023 (12:36 IST)
ALSO READ: अपरा एकादशी 2023 की इस कथा को पढ़ने से सोए भाग्य जाग जाएंगे, मौका न चूकें

एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं What Not To Eat On Ekadashi 

एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना चाहिए। इन दिनों कुछ चीजों को सेवन निषेध माना गया है। आइए जानें...
 
* एकादशी के दिन यथा‍शक्ति अन्न दान करें, किंतु स्वयं किसी अन्य का दिया हुआ अन्न कदापि ग्रहण न करें। 
 
* किसी कारणवश निराहार रहकर व्रत करना संभव न हो तो एक बार भोजन करें। 
 
* इस दिन दूध या जल का सेवन कर सकते है। 
 
* एकादशी व्रत में शकरकंद, कुट्टू, आलू, साबूदाना, नारियल, काली मिर्च, सेंधा नमक, दूध, बादाम, अदरक, चीनी आदि पदार्थ खाने में शामिल कर सकते हैं। 
 
अपरा एकादशी 2023 कब है? जानिए क्या है कथा? कौन सा चढ़ाएं प्रसाद? किस मंत्र से श्री हरि होंगे प्रसन्न
 
* एकादशी का उपवास रखने वालों को दशमी के दिन मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि निषेध वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
* एकादशी के दिन प्रात: लकड़ी का दातुन न करें। 
 
* इस दिन वृक्ष से पत्ता तोड़ना वर्जित है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर सेवन करें। नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और अंगुली से कंठ साफ कर लें। यदि यह संभव न हो तो पानी से बारह बार कुल्ले कर लें।
 
* एकादशी (ग्यारस) के दिन व्रतधारी व्यक्ति को गाजर, शलजम, गोभी, पालक, इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए।
ALSO READ: अपरा एकादशी का क्या महत्व है?
 
* एकादशी पर श्री विष्णु की पूजा में मीठा पान चढ़ाया जाता है, लेकिन इस दिन पान खाना भी वर्जित है।
 
* फलों में केला, आम, अंगूर, बादाम, पिस्ता इत्यादि अमृत फलों का सेवन करें। 
 
* सूखे मेवे जैसे बादाम, पिस्ता आदि का सेवन किया जा सकता है।
 
* एकादशी तिथि पर जौ, बैंगन और सेमफली नहीं खानी चाहिए।
 
* इस व्रत में सात्विक भोजन करें। 
 
* मांस-मदिरा या अन्य कोई भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करें। 
 
* प्रत्येक वस्तु प्रभु को भोग लगाकर तथा तुलसी दल छोड़कर ग्रहण करना चाहिए।
ALSO READ: Apra Ekadshi 2023 : अपरा एकादशी के 10 सवाल, 10 सही जवाब

Apra Ekadshi के 11 दान, व्रत पारण के शुभ मुहूर्त के साथ लिस्ट नोट कर लें, मिलेगा हर संकट का समाधान

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख