suvichar
✕

Utpanna Ekadashi 2019: 22 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी, जानिए कैसे करें व्रत, 10 खास बातें

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2019 (16:32 IST)
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 को उत्पन्ना एकादशी व्रत पड़ रहा है। भारतीय धर्म संस्कृति में इस एकादशी का बहुत अधिक महत्व माना गया है।

 
आइए जानें कैसे करें उत्पन्ना एकादशी व्रत की तैयारी, जानिए इन 10 खास बातों से...
 
1. उत्पन्ना एकादशी का व्रत किस प्रकार करना चाहिए? इस विषय में भगवान ने कहा है कि दशमी के दिन सिर्फ दिन के वक्त सात्विक आहार करना चाहिए। 
 
2. संध्याकाल में दातुन करके पवित्र होना चाहिए। 
 
3. रात्रि के समय भोजन नहीं करना चाहिए। 
 
4. भगवान के स्वरूप का स्मरण करते हुए सोना चाहिए।
 
5. सुबह स्नान करके संकल्प करना चाहिए और निर्जला व्रत रखना चाहिए। 
 
6. दिन में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 
 
7. पूजा में धूप, दीप एवं नाना प्रकार की सामग्रियों से विष्णु को प्रसन्न करना चाहिए। 
 
8. कलुषित विचार को त्याग कर सात्विक भाव धारण करना चाहिए। 
 
9. रात्रि के समय श्रीहरि के नाम से दीपदान करना चाहिए और आरती एवं भजन गाते हुए जागरण करना चाहिए।
 
 
10. भगवान कहते हैं कि जो व्यक्ति इस प्रकार उत्पन्ना एकादशी का व्रत करता है, उसे हजारों यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। जो भिन्न-भिन्न धर्म-कर्म से पुण्य प्राप्त होता है, उन सबसे कई गुना अधिक पुण्य इस एकादशी का व्रत निष्ठापूर्वक करने से प्राप्त होता है।

ALSO READ: कैसे और कब हुआ एकादशी व्रत का शुभारंभ जानिए

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

कब हो‍ती है भगवान विष्णु के अनंत स्‍वरूप की पूजा? जानिए पूजन का महत्‍व और लाभ

पापांकुशा एकादशी पर मिलती है सभी पापों से मुक्ति, पढ़िए इसकी कथा और व्रत के फायदे

पापांकुशा एकादशी पर किसकी होती है पूजा? जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख