Hanuman Chalisa

सफला एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये 10 कार्य

पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। इस बार यह एकादशी अंग्रैजी कैलेंडर के अनुसार 29 दिसंबर, 2021 को शाम के 4 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होकर अगले दिन 30 दिसंबर को 01 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी। इसीलिए अधिकतर लोग 30 दिसंबर गुरुवार को एकादशी का व्रत रखेंगे। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 10 कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
 
सफला एकादशी पर ये कार्य ना करें
1. इस दिन किसी भी प्रकार का ता‍मसिक भोजन न करें। जैसे लहसुन, प्याज, मांस, मच्छी और कोई नशीली वस्तु का सेवन न करें।
 
2. कहते हैं कि इस दिन दातुन भी नहीं करना चाहिए।
 
3. इस दिन बिस्तर पर नहीं सोचा चाहिए। भूमि पर सोना चाहिए।
 
4. इस दिन किसी भी पेड़ या पौधे से फूल पत्ती नहीं तोड़ना चाहिए।
 
5. इस दिन किसी भी प्रकार का अपशब्द नहीं कहना चाहिए।
 
6. इस दिन शारीरिक संबंध न बनाएं।
 
7. इस दिन किसी भी रूप में चावल का सेवन न करें।
 
8. इस दिन वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा से बचना चाहिए।
 
9. इस दिन दिन में और शाम के वक्त नहीं सोना चाहिए।
 
10. इस दिन क्रोध करना और झूठ बोलना भी वर्जित है।
 
फायदे : 
1. इस एकादशी का व्रत रखने से 1 हजार अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
 
2. इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के संताप और दुःख समाप्त हो जाते हैं।
 
3. इस दिन व्रत रखने से भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं। 
 
4. सफला एकदशी का व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
 
5. सफला एकादशी का व्रत रखने से जीवन में देखे गए सपने पूर्ण होने में मदद मिलती है।

Show comments

सभी देखें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

08 July Birthday: आपको 8 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगले 5 महीनों में 4 ग्रहों के गोचर से इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

आज से भद्र राजयोग शुरू, 5 राशियों के लिए कर्म और भाग्य के फल मिलने का खुलेगा ताला

अगला लेख