Daily Horoscope
✕

सफला एकादशी का व्रत रखने के क्या हैं फायदे?

Updated: सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (18:38 IST)
आज वर्ष 2022 की अंतिम एकादशी सफला एकादशी (Saphala ekadashi 2022) मनाई जा रही है। पौष माह की कृष्ण पक्ष की यह एकादशी अपने नाम की तरह ही हर कार्य में सफल करने वाली मानी गई है। इस दिन व्रत रखकर श्री विष्‍णु का ध्यान करते हुए रात्रि जागरण करने से पाप, संकट से मुक्ति तथा जीवन में खुशियों का संचार होता है।

आइए जानते हैं इस एकादशी व्रत के 10 फायदे-

1. माना जाता है कि सफला एकादशी व्रत रखने, कथा पढ़ने या सुनने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है तथा जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होकर वैकुंठ मिलता है। 
 
2. इस दिन नियमपूर्वक व्रत रखने तथा श्री हरि की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रीहरि के साथ ही देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है और धन समृद्धि बढ़ती है।
 
3. इस दिन व्रत रखने से लंबी आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की भी प्राप्ति होती है।
 
4. पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता और उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
5. इस दिन भगवान श्री विष्णु-माता लक्ष्मी का विधि-विधान से एकसाथ पूजन करने से जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य का वरदान मिलता है।
 
6. इस एकादशी का व्रत करने से जीवन के सभी मनोरथ सफल होते हैं। 
 
7. सफला एकादशी के दिन पीली वस्तुओं से विष्णु जी का पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजन करके उपवास रखने तथा पीले ऋतुफल अर्पित करने से मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
 
 
8. सफला एकादशी व्रत से अनेक वर्षों की तपस्या से ज्यादा फल मिलता है तथा जीवन के समस्त दुख, परेशानियों का नाश होता है। 
 
9. यह एकादशी व्रत सर्वश्रेष्ठ और कल्याणकारी माना गया है। अत: नियमानुसार यह व्रत रखने तथा पितृ तर्पण करके उनके लिए मुक्ति की प्रार्थना करने से पितृओं को मोक्ष तथा व्रतधारी के जीवन से अशुभता का नाश होकर शुभ फल मिलते हैं। 
 
10. नाम से ही विदित है कि सफला एकादशी सफल करने वाली मानी गई है। यदि आपको जीवन के हर कार्य में सफल होना है तो इस एकादशी के दिन विधिवत रूप से तथा शास्त्र सम्मत व्रत-पूजन करने से व्रतधारी का यश संसार में सर्वत्र फैलाता है तथा पापों से मुक्ति होकर वैकुंठ दिलाने के लिए यह एकादशी अतिलाभदायी है।

Ekadashi Worship 2022 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख