dharma sangrah
✕

parivartini ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी का महत्व और पौराणिक व्रत कथा

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (09:10 IST)
parivartini ekadashi 2023: वर्ष 2023 में परिवर्तिनी/ पद्मा एकादशी 25 और 26 सितंबर को मनाई जा रही है। इसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाता है। यह एकादशी बहुत महत्व की मानी गई है। इस बार कैलेंडर के मतांतर के चलते यह एकादशी 2 दिन मनाई जाएगी। 
 
आइए यहां पढ़ें परिवर्तनी एकादशी से संबंधित विशेष जानकारी-
 
धार्मिक महत्व : भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जलझूलनी या पद्मा एकादशी कहते है। इस दिन भगवान करवट लेते हैं, इसलिए इसको परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इसके अलावा इसे परिवर्तनी और डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता हैं। 
 
धार्मिक मान्यतानुसार यशोदा माता ने कान्हा के जन्म के बाद इसी दिन उनका जल या घाट पूजन किया था। अत: इसे डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता हैं।

इस एकादशी व्रत से वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है। जो मनुष्य इस एकादशी पर श्री विष्णु के वामन रूप की पूजा करता है, उससे तीनों लोक पूज्य होते हैं। इसलिए मोक्ष की इच्छा करने वाले मनुष्य यह एकादशी व्रत अवश्य करना चाहिए। समस्त पापों का नाश करने के लिए इससे बढ़कर कोई और उपाय नहीं है। 
 
जलझूलनी, परिवर्तनी, पद्मा एकादशी कथा- 
 
यह कथा भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी। इसकी पौराणिक कथा के अनुसार त्रेतायुग में बलि नामक एक दैत्य था। वह मेरा परम भक्त था। विविध प्रकार के वेद सूक्तों से मेरा पूजन किया करता था और नित्य ही ब्राह्मणों का पूजन तथा यज्ञ के आयोजन करता था, लेकिन इंद्र से द्वेष के कारण उसने इंद्रलोक तथा सभी देवताओं को जीत लिया।
 
इस कारण सभी देवता एकत्र होकर सोच-विचार कर भगवान के पास गए। बृहस्पति सहित इंद्रादिक देवता प्रभु के निकट जाकर और नतमस्तक होकर वेद मंत्रों द्वारा भगवान का पूजन और स्तुति करने लगे। अत: मैंने वामन रूप धारण करके पांचवां अवतार लिया और फिर अत्यंत तेजस्वी रूप से राजा बलि को जीत लिया।
 
फिर श्री कृष्ण के मुख से इतनी बात सुनकर राजा युधिष्ठिर ने पूछा- हे जनार्दन! आपने वामन रूप धारण करके महाबली दैत्य को किस प्रकार जीता? 
 
तब श्री कृष्ण कहने लगे- मैंने वामन रूपधारी ब्रह्मचारी बनकर बलि से तीन पग भूमि की याचना करते हुए कहा- ये मुझको तीन लोक के समान है और हे राजन यह तुमको अवश्य ही देनी होगी। राजा बलि ने इसे तुच्छ याचना समझ कर तीन पग भूमि का संकल्प मुझको दे दिया और मैंने अपने त्रिविक्रम रूप को बढ़ाकर यहां तक कि भूलोक में पद, भुवर्लोक में जंघा, स्वर्गलोक में कमर, मह:लोक में पेट, जनलोक में हृदय, यमलोक में कंठ की स्थापना कर सत्यलोक में मुख, उसके ऊपर मस्तक स्थापित किया।
 
सूर्य, चंद्रमा आदि सब ग्रह गण, योग, नक्षत्र, इंद्रादिक देवता और शेष आदि सब नागगणों ने विविध प्रकार से वेद सूक्तों से प्रार्थना की। तब मैंने राजा बलि का हाथ पकड़ कर कहा कि हे राजन! एक पद से पृथ्वी, दूसरे से स्वर्गलोक पूर्ण हो गए।

अब तीसरा पग कहां रखूं? तब बलि ने अपना सिर झुका लिया और मैंने अपना पैर उसके मस्तक पर रख दिया जिससे मेरा वह भक्त पाताल को चला गया। फिर उसकी विनती और नम्रता को देखकर मैंने कहा कि हे बलि! मैं सदैव तुम्हारे निकट ही रहूंगा। विरोचन पुत्र बलि से कहने पर भाद्रपद शुक्ल एकादशी के दिन बलि के आश्रम पर मेरी मूर्ति स्थापित हुई।
 
इसी प्रकार दूसरी क्षीरसागर में शेषनाग के पष्ठ पर हुई! हे राजन! इस एकादशी को भगवान शयन करते हुए करवट लेते हैं, इसलिए तीनों लोकों के स्वामी भगवान विष्णु का उस दिन पूजन करना चाहिए। इस दिन तांबा, चांदी, चावल और दही का दान करना उचित है। रात्रि को जागरण अवश्य करना चाहिए।

जो विधिपूर्वक इस एकादशी का व्रत करते हैं, वे सब पापों से मुक्त होकर स्वर्ग में जाकर चंद्रमा के समान प्रकाशित होते हैं और यश पाते हैं। जो इस पापनाशक कथा को पढ़ते या सुनते हैं, उनको हजार अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होने के साथ ही वैकुंठ की प्राप्ति होती है।

ALSO READ: 25 या 26 सितंबर, कब रखें एकादशी व्रत, जानें सही डेट

ALSO READ: एकादशी माता की आरती और भगवान विष्णु जी के 12 शुभ नाम

Show comments

सभी देखें

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

सभी देखें

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख