Hanuman Chalisa
✕

25 या 26 सितंबर, कब रखें एकादशी व्रत, जानें सही तारीख

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (09:10 IST)
26 सितंबर को रखें एकादशी व्रत
 
Parivartini Ekadashi 2023 : प्रत्येक हिन्दू धर्मावलंबी के लिए एकादशी का व्रत रखना श्रेयस्कर एवं पुण्यप्रद होता है। वैष्णवों के लिए तो एकादशी का व्रत रखना अनिवार्य नियमों में से एक है। इस माह एकादशी का व्रत 26 सितंबर 2023 को किया जाएगा।

आइए जानते हैं क्यों?
 
इस माह पंचांग व कैलेंडरों में एकादशी का व्रत दो दिन अर्थात् 25 व 26 सितंबर को दिया गया है। अब श्रद्धालुओं में संशय है कि वे किस एकादशी का व्रत रखें।
 
25 सितंबर को है क्षय तिथि : पंचांग अनुसार इस माह 25 सितंबर को एकादशी क्षय तिथि के रूप में है। मत्स्यपुराण के अंतर्गत क्षय एकादशी का व्रत रखना वर्जित एवं निषिद्ध है।
 
25 सितंबर को एकादशी 'विद्धा' है।
 
शास्त्रानुसार एकादशी के मुख्य दो भेद बताए गए हैं 'शुद्धा' और 'विद्धा'। जिस दिन दशमी और एकादशी संयुक्त रूप में हों वह 'विद्धा' तिथि मानी गई है, उसका त्याग किया जाना चाहिए। कुछ विद्वान दशमी+एकादशी एवं एकादशी+द्वादशी के संयोग का भी त्याग करते हैं।
 
25 सितंबर को सूर्योदय का समय 06 बजकर 08 मिनिट है एवं दशमी तिथि 07 बजकर 57 तक रहेगी तत्पश्चात् एकादशी प्रारंभ होगी अर्थात् 25 सितंबर को दशमी और एकादशी का संयोग होने यह 'विद्धा' तिथि हुई जो निषिद्ध है।

वहीं दूसरे सिद्धान्तन्तर्गत 26 सितंबर को द्वादशी प्रात: 05 बजकर 02 मि. से मध्यरात्रि 01 बजकर 47 मि. तक है अर्थात् 26 सितंबर को सूर्योदय के समय से अंत तक एकादशी व द्वादशी का संयोग नहीं होने से भी 26 सितंबर के दिन एकादशी का व्रत रखा जाना शास्त्रसम्मत व श्रेयस्कर रहेगा।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: एकादशी माता की आरती और भगवान विष्णु जी के 12 शुभ नाम

ALSO READ: एकादशी के दिन कौन से 10 काम वर्जित हैं?

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

अगला लेख