sundarkand
✕

padmini ekadashi 2023: 3 वर्ष बाद आई पद्मिनी एकादशी, जान लें पूजा एवं व्रत करने की सरल विधि

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (15:03 IST)
Padmini Ekadashi Puja Vidhi : इस बार शनिवार, 29 जुलाई 2023 को पद्मिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में 3 वर्ष बाद आए अधिक मास और सावन के महीने में आने वाली इस एकादशी का बहुत महत्व है।

यह व्रत करने वालों को दशमी की रात्रि से ही पूर्ण नियमों तथा ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए भोग-विलास से दूर रहना चाहिए। एकादशी के दिन स्नानादि करके मंदिर में जाकर गीता पाठ करने का विशेष महत्व है। यदि आप स्वयं पाठ नहीं कर सकते तो पुरोहित जी से गीता पाठ का श्रवण करना उचित रहता है। 
 
आइए जानते हैं पद्मिनी एकादशी व्रत करने की सरल विधि : 
 
- पद्मिनी एकादशी व्रत-उपवास करने वालों को दशमी के दिन से मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस एकादशी के लिए दशमी के दिन व्रत का आरंभ करके जौ, चावल आदि का भोजन करें और नमक न खाएं। 
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में शौचादि से निवृत्त होकर गोबर, मिट्‍टी, तिल तथा कुशा व आंवले के चूर्ण से विधिपूर्वक स्नान करें। 
- एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ता तोड़ना भी वर्जित है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर सेवन करें। यदि यह संभव न हो तो पानी से 12 कुल्ले करके शुद्ध हो जाएं या दंतधावन करें। 
- श्वेत वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें।
- इस दिन एकादशी की कथा अवश्य पढ़ना चाहिए। 
- इस दिन दूसरे के घर का भोजन ग्रहण नहीं करें।
- आरती के पश्चात श्री विष्णु मंत्रों का जाप करें।
- ईश्वर स्मरण करते हुए समय बिताएं।
- केवल फलाहार करें। 
- भूमि पर शयन करें। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Padmini ekadashi 2023 : 3 वर्ष बाद आ रही है अधिक मास की पुरुषोत्तमी एकादशी, कर लें ये शुभ काम


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

वृंदावन में कब है पावन राधा कुंड स्नान? जानिए मध्यरात्रि स्नान का शुभ मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि

अहोई अष्टमी 2026: संतान की लंबी उम्र के लिए कब रखें व्रत? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और तारों को अर्घ्य देने की विधि

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

करवा चौथ पर निर्जला व्रत रख रहे हैं तो रखें ये 5 सावधानियां, जान लें चंद्रोदय का समय

13 नवंबर तक वक्री रहेंगे बुध: इन 5 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा ट्विस्ट, खुलेगा तरक्की का रास्ता!

अगला लेख