biodatamaker

Jaya Ekadashi 2020 : इस मुहूर्त में करें जया एकादशी की पूजा, जानें पूजन विधि एवं शुभ समय

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (15:28 IST)
हिन्‍दू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष माघ महीने के शुक्‍ल पक्ष में जया एकादशी आती है। इस व्रत में भगवान श्री विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत-उपवास रखकर धूप, दीप, नैवेद्य आदि से श्रीहरि विष्णु का पूजन करने का महत्व है। इस बार जया एकादशी 5 फरवरी 2020, बुधवार को मनाई जा रही है। आइए जानें जया एकादशी पर कैसे करें पूजन- 
 
पूजा की आसान विधि : 
 
- जया एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्‍नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके भगवान विष्‍णु का ध्‍यान करें। 
 
- तत्पश्चात व्रत का संकल्‍प लें। 
 
- अब घर के मंदिर में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्‍णु की प्रतिमा स्‍थापित करें। 
 
- एक लोटे में गंगा जल लेकर उसमें तिल, रोली और अक्षत मिलाएं।
 
- अब इस लोटे से जल की कुछ बूंदें लेकर चारों ओर छिड़कें।
 
- फिर इसी लोटे से घट स्‍थापना करें। 
 
- अब भगवान विष्‍णु को धूप, दीप दिखाकर उन्‍हें पुष्‍प अर्पित करें।
 
- अब एकादशी की कथा का पाठ पढ़ें अथवा श्रवण करें। 
 
- घी के दीपक से विष्‍णु जी की आरती करें तथा विष्‍णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
- तत्पश्चात श्रीहरि विष्‍णु जी को तुलसी दल सहित तिल का भोग लगाएं। 
 
- इस दिन तिल का दान करना अच्‍छा माना जाता है। अत: अपने सामर्थ्यनुसार तिल का दान अवश्‍य करें। 
 
- शाम के समय भगवान विष्‍णु जी की पूजा करके फलाहार करें।
 
- द्वादशी को यानी अगले दिन सुबह किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करावाएं तथा दान-दक्षिणा दें। इसके बाद स्‍वयं भी भोजन ग्रहण कर व्रत का पारण करें। 

 
इस वर्ष जया एकादशी पूजन का समय एवं मुहूर्त इस प्रकार रहेगा - 
 
जया एकादशी की तिथि 5 फरवरी 2020, बुधवार है।
 
एकादशी तिथि का प्रारंभ 4 फरवरी 2020, मंगलवार को रात 9 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 5 फरवरी 2020, बुधवार को रात 9 बजकर 30 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्‍त होगी। 
 
एकादशी पारण का समय- 6 फरवरी 2020 को सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक का रहेगा।


ALSO READ: Jaya Ekadashi katha 2020 : 5 फरवरी को है जया (अजा) एकादशी, पढ़ें प्रामाणिक व्रत कथा

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

गणेशोत्सव 2026: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट भोग

Weekly Horoscope: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

कैंची धाम दर्शन के लिए कैसे पहुंचें, रुकने की व्यवस्था और जाने का सबसे सही समय क्या है?

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

अगला लेख