dharma sangrah

जया एकादशी पर क्या करें, क्या न करें, 10 सावधानियां

Updated: गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (10:55 IST)
ekadashi dos and donts
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी (Ekadashi 2022) के दिन उपवास रखने का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार एकादशी व्रत करने की इच्छा रखने वाले मनुष्य को दशमी के दिन से ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा सावधानीपूर्वक नियमों का पालन करते हुए व्रत करना चाहिए। यहां पढ़ें एकादशी पर क्या करें, क्या न करें- 
 
एकादशी के दिन क्या करें- 
 
1. एकादशी के दिन स्नानादि करके मंदिर में जाकर गीता का पाठ करें अथवा श्रवण करें। एकादशी व्रत कथा पढ़ने पाप और रोगों से मुक्ति मिलती है। 
 
2. श्री विष्णु के द्वादश मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। राम, कृष्ण, नारायण आदि विष्णु के सहस्रनाम को कंठ का भूषण बनाएं। 
 
3. इस दिन मिठाई का भोग श्री विष्णु को लगाकर तथा तुलसीदल छोड़कर बाकी प्रसाद परिवार वालों को वितरित करके खुद भी ग्रहण करना चाहिए। केला, आम, अंगूर, बादाम, पिस्ता आदि फलों का सेवन करें।
 
4. द्वादशी के दिन पारणा करने के पूर्व ब्राह्मणों को मिष्ठान्न, दक्षिणा आदि देने के पश्चात ही खुद भोजन करें। 
 
5. एकादशी तिथि पर अपनी शक्तिनुसार दान अवश्य करें, किंतु स्वयं किसी का दिया हुआ अन्न आदि कदापि ग्रहण न करें। 
 
क्या न करें- 
 
1. एकादशी के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए, तथा मधुर वचन बोलना चाहिए। अधिक नहीं बोलना चाहिए। अधिक बोलने से मुख से न बोलने वाले शब्द भी निकल जाते हैं। पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
2. एकादशी के दिन गाजर, शलजम, गोभी, पालक, मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
3. इस दिन बाल नहीं कटवाए तथा नाखून भी नहीं काटने चाहिए। 
 
4. एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ता तोड़ना वर्जित है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता लेकर सेवन करें। प्रात: लकड़ी का दातुन न करें, नींबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा लें और अंगुली से कंठ साफ करना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो पानी से 12 बार कुल्ले कर लें। 
 
5. एकादशी व्रत के एक दिन पूर्व से यानी दशमी और एकादशी तिथि के दिन चावल का त्याग करना चाहिए, मान्यतानुसार एकादशी के दिन जो चावल का सेवन करने से पाप लगता है।

ALSO READ: जया एकादशी : शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, उपाय, मंत्र, कथा, नियम और पारण का समय

ALSO READ: Jaya Ekadashi 2022: जया एकादशी व्रत कब है, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, कथा और पारण समय

ekadashi 2022
 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख