kundali milan
✕

आमलकी एकादशी व्रत की पूजा विधि

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (08:46 IST)
आमलकी एकादशी में आंवले का विशेष महत्व है। आमलकी एकादशी का व्रत रखने से सभी तीर्थों और समस्त यज्ञों का पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को आंवला अर्पित करके उनकी पंचोपचार पूजा करते हैं। इस दिन आंवले के सावन से सेहत लाभ प्राप्त होता हैं। सभी रोग और कष्ट मिट जाते हैं।

इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह 3 मार्च 2023 शुक्रवार के दिन रहेगी। इस दिन शिवजी और पार्वती जी मिलकर रंग गुलाल खेलते हैं। उसके बाद ही होली का महोत्वस प्रारंभ होता है।
 
आमलकी एकादशी की पूजा विधि:-
 
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर व्तर का संकल्प लें।
 
- इसके बाद श्रीहिर विष्णु की पूजा की तैयारी करें। हल्दी, कंकू, अक्षत, धूप, दीप आदि थाली में सजाएं।
 
- लकड़ी के साफ पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर विष्णुजी की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें।
 
- अब मूर्ति या तस्वीर को जल के छींटे देकर स्नान कराएं।
 
- धूप और घी का दीप जलाएं और फिर आंवले सहित पांच या दस प्रकार की पूजा सामग्री से उनकी पूजा करें।
 
- घी का दीपक जलकार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
 
- आंवले का फल भगवान विष्णु को प्रसाद स्वरूप अर्पित करें।
 
- आंवले के वृक्ष का धूप, दीप, चंदन, रोली, पुष्प, अक्षत आदि से पूजन कर उसके नीचे किसी गरीबों को भोजन कराना चाहिए।
 
- अगले दिन यानि द्वादशी को स्नान कर विष्णुजी के पूजन के बाद ब्राह्मणों या पंडितों को दान दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें।

Show comments

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख