dharma sangrah
✕

Aja ekadashi 2023 : अजा एकादशी का व्रत रखने के क्या हैं फायदे?

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (15:37 IST)
Aja ekadashi vrat benefits : वर्ष 2023 में अजा एकादशी व्रत रविवार, 10 सितंबर को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से यानी पुष्प, धूप-दीप, फल, पंचामृत आदि से पूजन पूरे मनोभाव से किया जाता है। अजा एकादशी भाद्रपद कृष्ण ग्यारस तिथि को मनाई जाती है। 
 
आइए जानते हैं अजा एकादशी व्रत के फायदे- 
 
• एकादशी व्रत से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
• अजा एकादशी व्रत रखने से मनुष्य को भूत-पिशाच आदि योनियों में नहीं जाना पड़ता है।
 
• पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता।
 
• इस एकादशी के व्रत को रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होकर दरिद्रता नष्ट होती है।
 
• इस एकादशी व्रत की कथा पढ़ने और सुनने मात्र से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। 
 
• इस एकादशी व्रत से घर-परिवार में सुख शांति तथा खुशियां का वास होता है। 
 
• मान्यतानुसार अजा एकादशी व्रत से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
 
• अजा एकादशी के व्रत-उपवास से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।
 
• अजा एकादशी व्रत से पुत्र पर आने वाले संकट से बचाव होता है। 
 
• यह व्रत दरिद्रता को दूर करता है। 
 
• इस व्रत में रात्रि जागरण करने से समस्त पाप नष्ट होकर अंत में स्वर्गलोक प्राप्त होता हैं। 
 
• इस व्रत के प्रभाव से चक्रवर्ती राजा हरिश्चंद्र को पुन: राज्य प्राप्त हुआ था। अत: इस एकादशी व्रत से खोया हुआ सबकुछ फिर से प्राप्त कर सकते है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Aja ekadashi 2023 : अजा एकादशी का महत्व और व्रत कथा जानें

ALSO READ: Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

सभी देखें

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख