Hanuman Chalisa
✕

14 मार्च को है आमलकी एकादशी जानिए क्या करें, क्या न करें

Updated: शनिवार, 12 मार्च 2022 (13:41 IST)
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन व्रत-उपवास रखने का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत (Ekadashi 2022) रखने वालों को दशमी के दिन से ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा सावधानीपूर्वक नियमों का पालन करते हुए उपवास पूर्ण करना चाहिए। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2022) को आंवला एकादशी, रंगभरी या आमली ग्यारस के नाम से भी जाना जाता हैं। इस वर्ष 14 मार्च को एकादशी व्रत किया जा रहा है। 
 
यहां पढ़ें एकादशी पर क्या करें, क्या न करें- 
 
एकादशी के दिन क्या करें-ekadashi par kya karen
 
1. 14 मार्च 2022 को आमलकी एकादशी है। इस दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए।
 
2. इस एकादशी के दिन श्री विष्‍णु-लक्ष्मी जी को आंवले अर्पित करना चाहिए। तथा आंवले का सेवन करना चाहिए। 
 
3. एकादशी के दिन स्नानादि से निवृत्त होकर पूजन के पश्चात एकादशी कथा पढ़ने पाप और रोगों से मुक्ति मिलती है। 
 
4. आज के दिन अधिक से अधिक श्री विष्णु मंत्र तथा उनके द्वादश मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। 
 
5. इसी दिन रंगभरी ग्यारस भी मनाई जाती है। अत: शिव-पार्वती जी का पूजन तथा उनके मंत्रों का जाप अवश्य करें। 
 
6. आज के दिन देवी-देवताओं को रंग, गुलाल और पुष्प अवश्य ही अर्पित करें।

 
7. आज देवी-देवताओं के साथ होली खेलकर अच्छे जीवन की कामना तथा प्रार्थना करें। 
 
8. इस दिन श्री विष्णु तथा शिव जी को मिठाई का भोग और मौसमी फल अर्पित करें।
 
9. द्वादशी तिथि पर पारण से पूर्व ब्राह्मणों को मिठाई, दक्षिणा देने के बाद ही खुद पारणा करें। 
 
10. एकादशी के दिन सामर्थ्यनुसार दान करें, तथा आंवले का भी दान करें। 
 
इस दिन क्या न करें-ekadashi dos and don'ts 
 
1. आमलकी या रंगभरी एकादशी के दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
2. इस दिन लहसुन, प्याज, मसूर की दाल, गाजर, शलजम, गोभी, पालक, मांस आदि चीजों का परहेज करें। 
 
3. इस दिन ना ही बाल कटवाए और ना ही नाखून काटें। 
 
4. एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता ही उपयोग में लाएं। 
 
5. प्रात:काल लकड़ी का दातुन न करें, नीबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा कर अंगुली से कंठ साफ करें।

 
6. अगर वृक्ष के पत्ते उपलब्ध न हो सके तो बारह बार पानी से कुल्ले करें। 
 
7. दशमी तिथि की रात तथा एकादशी के उपवास वाले दिन चावल ग्रहण न करें। 
 
8. एकादशी के दिन क्रोध का त्याग करके मधुर वचनों को अमल में लाएं। 
 
9. इस दिन कम से कम बोलने का प्रयास करें, अधिक न बोलें, ताकि इस दिन अपशब्दों के प्रयोग से बचा जा सकें।
 
10. इस दिन मोक्ष की कामना से व्रत रखें तथा किसी का भी बुरा ना करें और ना ही बुरा सोचें। 

ALSO READ: रंगभरी एकादशी की कथा : यह कथा देती है समृद्धि का शुभ वरदान

ALSO READ: रंगभरी एकादशी कब है? जानिए कैसे मनाते हैं, बनारस में शिव-पार्वती निकलते हैं गुलाल लेकर


ekadashi 2022

Show comments

सभी देखें

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

देव दिवाली पर कितने दीपक जलाना होता है शुभ? जानिए दीपदान की सही संख्या और धार्मिक महत्व

रवि प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, जरूरी सावधानियां और व्रत का फल

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

अगला लेख